नैनीताल के सरकारी विभागों पर पालिका के करोड़ों की देनदारी

नैनीताल के सरकारी विभागों पर पालिका के करोड़ों की देनदारी

गौरव जोशी, नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी के सरकारी कार्यालयों से हाउस टैक्स लेना नगर पालिका के लिए टेढ़ी खीर साबित हो गई है। शहर के दर्जनभर से अधिक कार्यालयों ने कई सालों से नगर पालिका में करीब 2 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। जिससे नगर पालिका की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है और पालिका को सालाना करोड़ों रुपए के राजस्व का घाटा उठाना पड़ रहा है। घाटे में चल रही नगर पालिक अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने को लेकर गंभीर हो गई है। कई सालों से हाउस टैक्स जमा न करने वाले सरकारी विभागों के खिलाफ नगर पालिका ने आरसी काटी है।

इस सूची में डीएम, एसपी कार्यालय व आवास तक के नाम शामिल हैं। शहर के अधिकांश सरकारी विभागों ने दस वर्षों से टैक्स जमा नहीं किया है। नगर पालिका ने अब इस मामले में सख्ती शुरू कर दी है। पिछले एक सप्ताह में 27 कार्यालयों को टैक्स असेसमेंट के लिए नोटिस दिया जा चुका है।

पालिका के प्रशासक केएन गोस्वामी ने बताया शहर में अधिकांश सरकारी विभागों ने टैक्स जमा नहीं करा है। जिन पर अब आरसी काटी जा रही है। इसके बाद भी अगर टैक्स जमा नहीं करा गया तो नगर पालिका एक्ट के तहत विभागों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ये हैं प्रमुख बकायेदार
डीएम कार्यालय व आवास
एसपी कार्यालय, पुलिस अस्पताल-           352164
कुमाऊं मंडल विकास निगम-                   29808
नैनीताल क्लब-                                      4065364 
कुमाऊं जल संस्थान कार्यालय-                  542139
लोनिवि-                                                244973
शहीद मेजर राजेश अधिकारी इंटर कॉलेज-  755857
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज-                  310365             
सीएमओ कार्यालय-                                  2154237
एमईएस-                                                60515
सिंचाई विभाग -                                        245015

 

ताजा समाचार

Golf Tournament: सिद्धार्थ आहूजा बने इंडियन ऑयल कैप्टंस कप के ओवरऑल विनर, जिता खिताब
'यह सिर्फ मेरी सफलता नहीं...', IOC की नवनिर्वाचित अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री का जिंबॉब्वे पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत 
kunal kamra: शिंदे पर टिप्पणी कर बुरे फंसे कुणाल कामरा, शिवसेना के 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज 
योगी के 8 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- सरकार को जनता का भरपूर साथ मिला
Bareilly: हजारों लोग गटक चुके टोमैटो सॉस...एक सप्ताह बाद पता चलेगी गुणवत्ता
VIDEO: इंतजार खत्म...रिलीज हुआ सलमान खान की 'सिकंदर' का ट्रेलर...ईद पर रिलीज होगी फिल्म