अमरोहा: हादसे के बाद आधी रात तक शव को रौंदते रहे वाहन, पुलिस ने झाड़ू और खुरपी से समेटे शरीर के अंग

जिवाई पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा

अमरोहा: हादसे के बाद आधी रात तक शव को रौंदते रहे वाहन, पुलिस ने झाड़ू और खुरपी से समेटे शरीर के अंग

अमरोहा, अमृत विचार। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बीच सड़क पर शव को आधी रात तक वाहन रौंदते हुए गुजरते रहे। जिससे शरीर के टुकड़े हो गए। शव महिला का है या पुरुष का, यह पहचानना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने खुरपी और झाडू से शरीर के अंगों को समेटकर पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

गुरुवार देर रात डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर जिवाई पुलिस चौकी के पास स्थित एक फैक्ट्री के सामने हादसा हुआ। मुरादाबाद-दिल्ली लेन पर तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार करते समय अज्ञात व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हाईवे पर शव को आधी रात तक वाहन कुचलते हुए गुजरते रहे। कुछ देर बाद हालत यह हुई कि शव के टुकड़े हो गए। वाहनों के पहियों से चिपककर उसके अवशेष दूर तक बिखर गए। देर रात लगभग ढाई बजे हाईवे से गुजर रहे किसी वाहन सवार ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिसकर्मियों ने झाड़ू और खुरपी से शव के अवशेष समेटकर उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक महिला है या पुरुष इसकी भी जानकारी नहीं हो पाई है। मौके पर मिले कपड़े के टुकड़ों से ऐसा लग रहा है कि शव किसी महिला का है। स्थानीय लोगों से जानकारी की जा रही है। शिनाख्त के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: हसनपुर तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव की डेंगू से मौत

ताजा समाचार

नकदी विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने CJI खन्ना को सौंपी रिपोर्ट, यशवंत वर्मा पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
IAS प्रथमेश कुमार को मिला CEO इन्वेस्ट UP का अतिरिक्त चार्ज, IAS अभिषेक प्रकाश का लेंगे स्थान
बरेली में खुदाई के दौरान सुरक्षा की नई व्यवस्था, रात को रिफ्लेक्टर और बैरिकेडिंग जाएंगे लगाए 
मलिहाबाद महिला हत्याकांड: आरोपियों पर 2019 में हुई थी गैंगस्टर की कार्रवाई, नहीं रखी बीट प्रभारी ने नजर, खानापूर्ति करती रही पुलिस
बरेली में गर्मी बढ़ने के साथ पानी की किल्लत, हैंडपंप और पाइपलाइन की खराबी बनी समस्या
कोई तो बताएगा, मेरा नंबर कब आएगा... वेंटिलेटर पर अस्पतालों की व्यवस्था, उखड़ रहीं मरीजों की सांसें, जानिए क्या बोले जिम्मेदार