देवरिया के फतेहपुर ग्राम पंचायत में प्रशासन ने लगाई धारा-144, जानिये क्या है मामला...

देवरिया। देवरिया कांड के बाद से फतेहपुर ग्राम पंचायत सुर्खियों में है वहीं प्रशासन की तरफ से फतेहपुर ग्राम पंचायत में धारा 144 लगाई लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि सपा का एक डेलीगेशन मृतक प्रेमचंद यादव के घर जाने वाला है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने धारा 144 लाई है। प्रशासन ने फिलहाल अगले आदेश तक धरना और प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
बता दें की पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव और सत्य प्रकाश दुबे के बीच 10 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि साल 2014 में प्रेमचंद यादव ने सत्य प्रकाश दुबे के भाई ज्ञान प्रकाश दुबे से 10 बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। जिसको लेकर मुकदमा चल रहा था।
इसी विवाद में 2 अक्टूबर यानि सोमवार को सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बवाल बढ़ गया और बताया जा रहा है कि प्रेमचंद यादव के समर्थकों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर पर धावा बोल दिया और एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी की जुबान फिसली', भाजपा बोली- कांग्रेस नेता ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार स्वीकारी