गोरखपुर में CM योगी ने की संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत, कहा - टीम वर्क से मिलेंगे सार्थक परिणाम 

गोरखपुर में CM योगी ने की संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत, कहा - टीम वर्क से मिलेंगे सार्थक परिणाम 

गोरखपुर, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से संचारी रोग कि रोकथाम करने में हमें सफलता मिली है। उन्होंने कहा की पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी समाप्ति कि कगार पर है। उन्होंने कहा कि ऐसा विभागों के बीच समन्वय बनाकर काम करने से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा की टीम वर्क से हमें सार्थक परिणाम मिलेंगे। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के कई राज्यों के विपरीत डेंगू की स्थिति उत्तर प्रदेश में नियंत्रण में है। लेकिन इसको लेकर हमें विशेष सतर्कता बरतने की आवशयक्ता है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाकर, पंचायतीराज विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, ग्राम विकास विभाग, शिक्षा विभाग समेत कई विभागों के आपसी समन्वय से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोग उन्मूलन के अभियान चले जा रहे है और इससे उनके प्रसार में कमी आई है। सीएम योगी ने कहा कि इसके अलावा ट्यूबरक्लोसिस कि रोकथाम के लिए विशेष प्रयास करने कि आवशयक्ता है। उन्होंने चिकित्सकों के अलावा आम नागरिकों से भी इस बीमारी के लक्षण वाले मरीजों को उचित इलाज के लिए उन्हें अस्पताल तक पहुँचाने की सलाह दी। 

सीएम योगी ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ वातावरण के निर्माण कि भी जिम्मेदारी हम पर ही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान कि शुरुआत की थी। जिसके माध्यम से हम आज भी कई हद तक संचारी रोगों को प्रसारित होने से रोकने में सफलता पा चुके हैं। सीएम ने कहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के पहले 15 दिन के चरण में संचारी रोगों के प्रसार को रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जायेगा। जबकि इसके दूसरे चरण के अभियान में आशा कार्यकत्री और स्वास्थ्य कर्मी घर-घर दस्तक अभियान चलाएंगे। जिसके माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।                        

ये भी पढ़ें - लोहिया संस्थान : चिकित्सकों, कार्मिकों ने श्रमदान कर बापू को दी स्वच्छांजलि, छात्र भी रहे शामिल