बरेली: लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र ने कसी कमर 

बरेली: लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र ने कसी कमर 

बरेली, अमृत विचार। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। जिसको लेकर अब बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा कार्य समिति की बृज क्षेत्रीय बैठक सिविल लाइन कार्यायल पर सम्पन्न की गई।

ये भी पढ़ें : बरेली: डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में हवन करने का विरोध, भीम आर्मी ने रोका

 जिसमें 19 जिले के बृज क्षेत्र के अध्यक्ष व महिला कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। बैठक की के मुख्य अतिथि  बृज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रहे। इस मौके पर भाजपा की प्रोफेसर नवीदिता श्रीवास्तम  ने बताया कि बहुत ही हर्ष की बात है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करा कर महिलाओं का मनोबल बढाया है।

यह विधेयक  एक व्यापक दृष्टिकोण वाला कानून है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और भारतीय विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढाएगा। विधेयक लागू होने पर सभी को बधाई दी गई। उसके बाद आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। किस तरह से एक बार फिर से भाजपा को अपना परचम लहराना है।

और फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान अलीगढ़, फिरोजाबाद, कासगंज, आगरा, बदायूं,आंवला, बरेली महानगर समेत बृज क्षेत्र की भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें : वकील को प्रताड़ित करने के आरोप में एसपी सहित छह पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज