OMG! इस शख्स ने उगाया दुनिया का सबसे भारी खीरा, वजन जान हो जाएंगे हैरान
1.jpg)
duniya ka sabse bada kheera: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। अगर बात करें खीरा की तो हर कोई इसको सलाद के तौर पर भोजन के साथ लोग सेवन करते हैं। हालांकि, खीरे के कई फायदे भी हैं। हाल ही में एक ऐसे ही शख्स का एक गजब का कारनामा किया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक माली ने हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा और भारी खीरा उगाया है, जिसका वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
दुनिया का सबसे भारी खीरा
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, उस खीरे का वजन 30 पाउंड (13.61 kg) है। यह कारनामा करने वाले गार्डनर का नाम विंस सजोडिन है। ऐसा कर उन्होंने 2015 में डेविड थॉमस द्वारा बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। खीरे को दुनिया का सबसे बड़ा और भारी खीरा बताया जा रहा है, जिसे काटें तो शायद एक पूरी बारात खा ले। बता दें कि, 2 साल पहले ही विंस सजोडिन ने दुनिया का सबसे भारी मैरो विकसित किया था, जिसका वजन 116.4 किलोग्राम था। दरअसल, इस कारनामे के लिए विंस ने गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब अपने नाम किया था।
https://www.instagram.com/p/CX8cAy7KYoN/?utm_source=ig_web_copy_link
'सीक्रेट फॉर्मूले' की वजह से बड़ा आकार
बताया जा रहा है कि, मई में लगाए गए बीज से यह खीरा उगाया गया है, जिसे हर दिन लिक्विड फूड दिया गया है। विंस सजोडिन ने बताया कि, उनका परिवार उन्हें 'विंस द वेज' कहता है। 'सब्जियां ताजी हवा के साथ-साथ एक 'सीक्रेट फॉर्मूले' की वजह से इतना बड़ा आकार ले पाती हैं। यह एक बड़ा अचीवमेंट है।
Vince from Wales has grown the World's Heaviest Cucumber weighing just under 30 pounds @MalvernShows @GWR pic.twitter.com/TpD8mHbwl7
— Kevin Fortey (@GiantVeg) September 22, 2023
विंस सजोडिन का कहना है कि मैं आज सुबह पूर्व वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डेविड थॉमस से बात कर रहा था और वह आश्चर्यचकित था। बीच में तापमान में बदलाव के कारण डर था कि, कहीं खीरा फट ना जाए, लेकिन शुक्र है कि खीरा सुरक्षित रहा।' उन्होंने आगे बताया कि, 'खीरे को जालीदार झूलन खटोले में उगाया गया था, जिससे उसे वजन सहने में मदद मिली।' विंस सजोडिन की मानें तो उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है।
ये भी पढ़ें- यहां हनुमान खुद डॉक्टर बनकर करते हैं इलाज, लाखों की संख्या में पहुंचते हैं भक्त