बरेली: नीट परीक्षा के लिए चलाईं पांच स्पेशल ट्रेनें

बरेली, अमृत विचार। 13 सितंबर, रविवार को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने पांच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इनमें से दो ट्रेनें बरेली जंक्शन से ही रवाना होंगी और दो ट्रेनें बरेली जंक्शन तक आएंगी। एक ट्रेन मुरादाबाद से देहरादून …

बरेली, अमृत विचार। 13 सितंबर, रविवार को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने पांच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इनमें से दो ट्रेनें बरेली जंक्शन से ही रवाना होंगी और दो ट्रेनें बरेली जंक्शन तक आएंगी। एक ट्रेन मुरादाबाद से देहरादून के लिए चलाई गई है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि नीट परीक्षा के लिए पहली ट्रेन बरेली से गाजियाबाद के लिए, दूसरी बरेली से लखनऊ, तीसरी बालामऊ से बरेली, चौधी हरिद्वार से बरेली और पांचवी ट्रेन मुरादाबाद देहरादून के लिए चलाई गई है। इस ट्रेन में सिर्फ अभ्यर्थियों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी।

किसी भी अन्य सवारी को अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को सामान्य टिकट ही दिया जाएगा, मगर टिकट देने से पहले अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। किसी भी अभ्यर्थी से टिकट के अलावा कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। पिछली बार परीक्षा स्पेशल में 15 रुपये सीट बुक करने के लिए गए थे, मगर इस बार सामान्य टिकट से ही यात्रा कराई जाएगी।

यह है नीट परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का समय
समय                   कहां से                कहां तक
सुबह 04:30       बरेली जंक्शन          गाजियाबाद
शाम 07:40        गाजियाबाद            बरेली जंक्शन
सुबह 04:15       बरेली जंक्शन         लखनऊ जंक्शन
शाम 07:30        लखनऊ जंक्शन      बरेली जंक्शन
सुबह 05:00        बालामऊ               बरेली जंक्शन
शाम 07:30        बरेली जंक्शन           बालामऊ
सुबह 03:15         हरिद्वार                 बरेली जंक्शन
शाम 08:00        बरेली जंक्शन            हरिद्वार
सुबह 03:15       मुरादाबाद जंक्शन     देहरादून
शाम 07:30         देहरादून                मुरादाबाद जंक्शन

ताजा समाचार

वायु सेना और सेना को मिलेंगे 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर, सरकार ने सबसे बड़े रक्षा सौदे को दी मंजूरी 
बाराबंकी: रोजेदार मुस्लिमों ने अदा की अलविदा जुमा की नमाज, सजदे में झुके लाखों अकीदतमंदों के सिर
सीतापुर: शिक्षक से मांगी रंगदारी, एसपी की फटकार के बाद केस दर्ज
बाराबंकी: वायरल वीडियो की हुई पुष्टि, डिप्टी सीएमओ निलंबित...डायग्नोस्टिक सेंटर लाइसेंस के लिए मांगी थी रिश्वत  
बदायूं: नशे ने छीन लिया बेटे का सहारा, बेबस पिता ने कहा- पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे
लखीमपुर खीरी: युवक ने किशोरी को दबोचा, शिकायत करने पर पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को धाने में बैठाया