करैली हत्याकांड : आखिर कौन है इस डबल मर्डर का मास्टरमाइंड

आरिफ की पत्नी पर लगा आरोप, पुलिस कर रही जांच

करैली हत्याकांड : आखिर कौन है इस डबल मर्डर का मास्टरमाइंड

प्रयागराज, अमृत विचार। बुधवार को करैली के गौस नगर इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड आखिर कौन है। इस बात को पुलिस खंगालने में लगी हुयी है। फिलहाल अभी घरवालों ने आरिफ की पत्नी को ही मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस आरिफ की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है। 

बुधवार की दोपहर गौसनगर इलाके मे रहने वाले एक परिवार में जायजाद को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद पहले भी हो चुका था, लेकिन स्थिति इतनी भयावाह होगी यह कभी किसी ने नही सोचा था।  दोपहर का वक्त था। आरिफ ने से कुल्हाड़ी से घरवालों पर हमला बोल दिया। भाई किसी तरह से अपनी पत्नी और बच्चों की जान बचाकर किसी तरह से वहा से भागा। आरिफ ने  मां-बहन पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दिया। 

आखिर कैसे हुयी घटना
आरिफ की मां अनीसा बेगम अपने घर के आंगन में बैठी थीं।  पिता मो. कादिर कानूनगो पद से रिटायर हो चुके है। वह अपने कमरे मे लेटे हुए थे। आरिफ की बड़ी बहन निकहत किचन में काम कर रही थी। भाई मो. आजम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। आरिफ हाथ में कुल्हाड़ी लेकर अपने कमरे से बाहर निकला और मुख्य दरवाजे पर जाकर ताला लगा दिया। आरिफ की भाभी ने कुल्हाड़ी देख शोर मचाया गो आजम कमरे से बाहर निकलकर आ गये। उस समय वह अपनी पत्नी और बच्चो के लेकर वहा से तेजी से भागे और अपने परिवार कई जान बचाई। आरिफ ने अपनी बहन और मां की हत्या करने के बाद भी छत पर चढ़कर पुलिस और आम जनता पर पथराव करने के साथ तेजाब से भरी बोतले फेकना शुरु कर दिया। जिसमे कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायल को इलाज के लिये भेज दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी तरह से पुलिस ने आरिफ को हिरासत मे लिया और थाने भेज दी। 

मां से करता था नफ़रत
पुलिस की पूछताछ मे आरिफ ने बताया की वह मां से नफ़रत करने लगा था। उसका कहना था कि मां अनीसा बेगम उसे कम चाहती है बल्कि उसके भाई आजम को ज्यादा लाड प्यार करती है। इसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। उसे और उसकी पत्नी को डर था कि पूरी सम्पत्ति कही उसकी मां आजम को न दे दे। इसी सम्पत्ति को लेकर बुधवार को कहा हुई और आरिफ ने वारदात को अंजाम दिया। 

डीसीपी सिटी दीपक भूखर ने बताया कि आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया गया है। उससे और उसकी पत्नी पूछताछ की जा रही है। कुछ सबूत जुटाये जा रहे। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा अन्य दो की नाम सामने आया है। उनकी भी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -गोरखपुर को 114 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे CM योगी