Odisha से Rae Bareli में गांजा तस्करी के गिरोह का खुलासा,  20 लाख रुपये का एक क्विंटल माल बरामद 

Odisha से Rae Bareli में गांजा तस्करी के गिरोह का खुलासा,  20 लाख रुपये का एक क्विंटल माल बरामद 

रायबरेली, अमृत विचार। ओडिशा से जनपद में बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी हो रही थी। जिसका खुलासा पुलिस ने किया है । मामले में पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 20 लाख रुपये कीमत का एक क्विंटल गांजा बरामद किया है। गुरुवार को गिरफ्तार गांजा तस्करों को जेल भेजा गया है।

पुलिस को यह कामयाबी शहर के रतापुर चौराहा पर मिली है। मिल एरिया कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की संयुत्त टीम ने  वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को पकड़ा है। यह कार ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप लेकर रायबरेली आई थी। इस दौरान कार सवार मुकेश रावत निवासी ग्राम राधवपुर इरूल थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर , शिव चरन निवासी ग्राम बिछौरा थाना जगतपुर रायबरेली और विभू सिंह निवासी ग्राम चकमझीना थाना गुरबक्श गंज, रायबरेली को गिरफ्तार किया है। जबकि कार में सवार चौथा गांजा तस्कर सुनील गोस्वामी निवासी अमावा थाना मिल एरिया पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया है। 

पुलिस ने कार से एक क्विंटल गांजा बरामद किया है। जिसकी बाजार में कीमत करीब बीस लाख रुपए  बताई जाती है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि यह लोग यह कार किराए पर लेकर आए थे। पूरा गिरोह काफी समय से गांजा की तस्करी में लिप्त है। यह लोग ओडिशा से गांजा लाकर रायबरेली और आसपास के क्षेत्र में भेज देते थे। 

ये भी पढ़ें - बहराइच : आस्था पैथोलॉजी के संचालक पर केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

ताजा समाचार

Kanpur: निर्माण कार्य रोकने पर दो पक्षों में जमकर बवाल, पथराव के साथ हुई मारपीट, 39 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बाराबंकी: बाबू केडी सिंह संग्रहालय के लिए पांच करोड़ जारी, खेल प्रेमियों में दौड़ी खुशी की लहर    
दुधवा में मिला अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का लंबी नथनी वाला बेल सांप, वन अधिकारियों ने भारतीय वन्यजीव संरक्षण के लिए बताया महत्वपूर्ण खोज
उन्नाव में किसान का अधजला शव मिलने से सनसनी: गर्दन में मिला रस्सी का फंदा, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी
Eid Ul Fitr 2025 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद की दी बधाई, बोले- अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है ये त्योहार
Kanpur: 9.40 लाख रुपये के क्रेडिट लोन से युवक ने खरीदी कार, फिर हुआ फरार, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज