Ayodhya Nikay Chunav Results : अंकित सबसे युवा पार्षद, कुंती सबसे उम्रदराज

30 से 40 उम्र के पार्षदों की संख्या 21, 40 से 50 की उम्र के दायरे में हैं 15 पार्षद 

Ayodhya Nikay Chunav Results : अंकित सबसे युवा पार्षद, कुंती सबसे उम्रदराज

अयोध्या, अमृत विचार। इस बार नगर निगम में सबसे कम उम्र के पार्षद बनने का ताज अशोक सिंघल वार्ड के अंकित त्रिपाठी को मिला है। भाजपा प्रत्याशी 23 वर्षीय अंकित को 52.31 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि सबसे उम्रदराज पार्षद 71 साल की कुंती पांडेय बनी हैं। पाटेश्वरी नगर वार्ड से निर्दल चुनाव लड़ीं कुंती को 40.37 फीसद मत मिले हैं।

7 (13) 
          
कम उम्र में जीतने वाले पार्षदों में बड़ी देवकाली से सपा के सर्वजीत कुमार (24), महाराणा प्रताप वार्ड से आप की अबरून निशा (26), लक्ष्मण घाट से सपा की प्रिया शुक्ला (26), महात्मा गांधी वार्ड से बसपा की फरहीन सबा (27), शिवनगर वार्ड से भाजपा के शिवकुमार (27), हनुमत नगर से सपा के मो. राशिद सलीम (28), झूले लाल नगर से निर्दल रहे अभिनव (28), चंद्रगुप्त नगर से पीस पार्टी के मो. सलीम (28), श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से भाजपा के विकास कुमार (29) व अमानीगंज से भाजपा की सुमन यादव (28) शामिल हैं। 

जानिए, कौन-कौन पार्षद है 50 के पार
विक्रमादित्य नगर से भाजपा के मिथलेश मिश्र (52), कृष्णानगर से भाजपा के रामशंकर निषाद (52), दर्शननगर से भाजपा की गायत्री (53), लाला लाजपत राय नगर से भाजपा के रामतीरथ (54), झारखंडी से भाजपा के बृजेंद्र (55), जय प्रकाश नारायण वार्ड से भाजपा के अनिल सिंह (56), जनौरा से बीजेपी के धर्मेद्र (57), अवैद्यनाथ से भाजपा के राजकरन (59), रामकोट से भाजपा की चमेला देवी (59), नानकपुरा से निर्दलीय रहीं मीरा (62), संत रविदास नगर से भाजपा के दीप कुमार (62) व सरदार पटेल वार्ड से सपा की इंद्रावती (66) शामिल हैं। 

उम्र सीमा         पार्षद संख्या 
20-30              11
30-40              21
40-50              15
50-60              08
60-70              04
70-80              01

ये भी पढ़ें - BJP की निकाय चुनावों में जीत पर मायावती ने किया वार, Tweet कर लिखा सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग से मिली विजय