प्रयागराज: अतीक का गनर एहतेशाम बना शाइस्ता का Right Hand, कछार की लेडी डॉन मुंडी पासी बनी मददगार

प्रयागराज: अतीक का गनर एहतेशाम बना शाइस्ता का Right Hand, कछार की लेडी डॉन मुंडी पासी बनी मददगार

प्रयागराज, अमृत विचार। उमेशपाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही 50 हजार की इनामी मरहूम अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पुलिस के लिए नासूर बनती जा रही है। लगातार पुलिस की दबिश के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पा रहा है। 

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद भी उमेश पाल हत्याकांड में नामजद शाइस्ता परवीन फरार चल रही हैं। इस बीच पुलिस की को एक अहम जानकारी मिली कि शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड से पहले कछार की रहने वाली लेडी डॉन मुंडी पासी से मिली थी। इस दौरान शाहिस्ता अतीक के गनर के साथ गई थी, जो उसको पुलिस की हर पल की सूचना दे रहा था। महिला और गनर दोनों शाइस्ता की मदद कर रहे है। गनर पहले पुलिस में रहा है जिसे राजू पाल हत्या कांड के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला मुंडी पासी एक अपराधिक किस्म की महिला है और उस पर कई मुक़दमे दर्ज हैं। फिलहाल वह जमानत पर रिहा है। बताया जा रहा है कि नौकरी से बर्खास्त होने के बाद भी अतीक का पूर्व गनर एहतेशाम शाइस्ता के साथ भी साए की तरह मौजूद रहता था। फिलहाल पुलिस महिला मुंडी पासी और गनर की तलाश कर रही है।

2005 से फरार है एहतेशाम
पुलिस विभाग में रहा अतीक का गनर एहतेशाम पुलिस की कार्रवाई और छापेमारी का जानकर है। इसलिए शाइस्ता परवीन को छुपाने में उसकी भूमिका अहम मानी जा रही है। बता दें कि मोहम्मद मुस्लिम ने अतीक अहमद के बेटे अली और उमर के अलावा उसके गनर एहतेशाम पर भी अपहरण और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी एहतेशाम यूपी पुलिस का सिपाही रहा है। 2004 में जब अतीक अहमद को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी, तो उसमें यह भी शामिल था। 2005 में राजू पाल के हत्याकांड के बाद अतीक अहमद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन गनर एहतेशाम फरार हो गया था। हालांकि यूपी पुलिस ने गनर को बर्खास्त कर दिया था और अब उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। अतीक अहमद का गनर एहतेशाम कौशांबी के पुरखास गांव का रहने वाला है। वह वर्ष 2005 से फरार है। उसके करीबियों पर कौशांबी पुलिस ने मार्च माह में शिकंजा भी कसा था। ऐसा माना जा रहा है कि शाइस्ता की फरारी में एहतेशाम ही मदद कर रहा है।


ये भी पढ़ें -प्रयागराज: नमामि गंगे परियोजना की टीम ने गंगा घाट किनारे सुनी 'मन की बात'

ताजा समाचार