हल्द्वानी: नियमित जाम के झाम से झुझते शहरवासी
100 कर्मचारी संभालते शहर की यातायात व्यवस्था

आए दिन लोग घंटों करते जाम खुलने का इंतजार
हल्द्वानी, अमृत विचार। नियमित जाम के झाम से झूझ रही शहर की जनता लेकिन उसके बाद भी यहां की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। ट्रैफिक विभाग की ओर से शहर के चौराहों और चुनिंदा जगहों पर करीब 100 कर्मचारी यातायाता व्यवस्था संभाले हुए है। लेकिन उसके बाद भी जाम की समस्या से आमजनों को निजात नहीं मिल पा रही है।
शहर के सिंधी चौराहा से लेकर रोडवेज तक नियमति रूप से जाम की समस्या बनी हुई है। लोग मनमर्जी तरीकों से सड़कों पर ही वाहनों को खड़ा कर देते है। जिसके चलते सड़कें और सकरी हो जाती है। बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
पर्यटन की दृष्टि से शहर में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन छुट्टियों के समय लोग नैनीताल के लिए निकलते है तो हल्दानी से ही होकर गुजरते है, ऐसे में शहर में घंटों लोगों को जाम के खुलने का इंतजार करना पड़ता हैं।
अभी तक जाम से छुटकारा दिलाने की दिशा में कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई गई है। अगर शहर में पार्किंग व्यवस्था हो जाए और सही प्रकार से सड़कों का चौड़ीकरण हो जाए तो जाम के झाम से काफी हद तक लोगों को निजात मिल सकती है। इधर एसपी ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि यातायात व्यवस्था में लगे कर्मी पूरी तत्परता के साथ अपना कार्य कर रहे है। शहर में प्रस्तावित फ्लाइओवर का निर्माण हो जाने से काफी हद तक लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।