Bihar Violence: सासाराम में फिर भड़की हिंसा, बम ब्लास्ट में 5 लोग घायल, गोलियों की गूंज से नालंदा में दहशत...अब कर्फ्यू भी लगा

Bihar Violence: सासाराम में फिर भड़की हिंसा, बम ब्लास्ट में 5 लोग घायल, गोलियों की गूंज से नालंदा में दहशत...अब कर्फ्यू भी लगा

पटना। बिहार के सासाराम और नालंदा में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा एक बार फिर भड़क गई है। इस बीच सासाराम से हिंसा का ताजा मामला सामने आया है। जहां एक बम ब्लास्ट हुआ है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटनास्थल पर मौके पर पहुंची है।

वहीं, नालंदा में बिहारशरीफ के पहाड़पुरा इलाके में भी शनिवार को दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान करीब 12 राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। उधर, बिहारशरीफ में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है, जबकि 144 पहले से लागू है। इसको लेकर पूरे शहर को जानकारी दी जा रही है। पूरा शहर में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. रैपिड एक्शन फोर्स को भी शहर में उतरा गया है।

4 अप्रैल तक के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद
इस बीच सासाराम नगर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को भी 4 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कोचिंग संस्थानों को भी बंद करने के निर्देश जारी किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने अपने बिहार दौरे पर सासाराम जाने की योजना भी रद्द कर दी है।

SSB के कार्यक्रम में शामिल होंगे शाह
अमित शाह शनिवार को पटना पहुंचे हैं। वो रविवार सुबह 11:30 बजे दीघा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद नवादा जाएंगे. वहां से लौटने के बाद वो दिल्ली लौट जाएंगे। गृह मंत्री SSB के विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी आठ अप्रैल को सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत ट्रेन को दिखायेंगे हरी झंडी