अयोध्या: राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर किया मार्गदर्शन

अमृत विचार, अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की छह इकाइयों का सात दिवसीय संयुक्त विशेष शिविर सरदार गणपत राय सरस्वती विद्या मंदिर रानोपाली में प्रारंभ हुआ। विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह और सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्रीराम बहादुर सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने विगत वर्ष की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. आलोक कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं कार्यों पर विस्तृत रूप से छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। प्रो. शिवकुमार तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना से अर्जित सेवा भाव और स्वयं के ऊपर अनुशासन पर प्रकाश डाला। सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य राम बहादुर सिंह ने स्वयं सेवा के साथ-साथ समाज की सेवा पर बल दिया। साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह द्वारा पूर्व के अनुभव को व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ: पुलिस कमिश्नर ने Flag Off कर महिला सशक्तिकरण रैली को किया रवाना, महिलाओं को किया जा रहा जागरूक