हल्द्वानी: कूड़े की रसीद नहीं दिखाने पर होगा 25 हजार रुपये का जुर्माना

नगर निगम के सभी 60 वार्डों में होता डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

हल्द्वानी: कूड़े की रसीद नहीं दिखाने पर होगा 25 हजार रुपये का जुर्माना

महज कुछ रुपये बचाने के चक्कर में लोग सार्वजनिक स्थलों पर फेंकते कूड़ा

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहनों को कूड़ा देना अब अनिवार्य होगा। इसी के साथ सबूत के तौर पर नगर निगम की ओर से गठित बैणी सेना को रसीद दिखानी होगी। रसीद नहीं दिखाने की स्थिति में लोगों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगना तय है। 

नगर निगम के सभी 60 वार्डों में लोगों के घरों से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम ने 60 गाड़ियों को लगाया हुआ है। इन गाड़ियों से सफाई कर्मचारी कूड़ा कलेक्शन का कार्य करते है। वहीं दूसरी ओर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी कूड़ा को इकट्ठा करने के लिए नगर निगम की ओर से अलग से वाहनों को चलवाया जा रहा है।

इसके बाद भी आम जनता 60 रुपये बचाने के चक्कर में इन वाहनों को कूड़ा कर नहीं दे पा रहे है। ये सभी मौका पाते ही रात के अंधरे में या फिर खाली पड़े प्लाट और नहरों में कूड़े को ठिकाने लगा देते हैं। इसी दिशा में नगर आयुक्त ने संज्ञान लेते हुए नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी निवासियों को कूड़ा गाड़ी में कूड़ा देना अनिवार्य कर दिया गया है।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि कुछ लोग महज कुछ रुपये बचाने की जुगत में वार्डों में आने वाले कूड़ा वाहनों को कूड़ा नहीं दे रहे हैं। इसी लिए अब प्रत्येक लोगों को कूड़ा देने के तौर पर में दी जाने वाली यूजर चार्ज की रसीद दिखानी होगी। जो भी व्यक्ति रसीद  नहीं दिखा पाएंगा तब यही मान लिया जाएगा की वो सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े को ठिकाने लगा रहा है। ऐसे लोगों से ही 25 हजार रुपये की जुर्माने की राशि वसूली की जाएगी।