अयोध्या को मिली बड़ी सौगात, भाजपा विधायक ने किया 42 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

अयोध्या को मिली बड़ी सौगात, भाजपा विधायक ने किया 42 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या सहित पूरे प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए योगी सरकार कृत संकल्पित है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश का सबसे श्रेष्ठ प्रदेश बनेगा। उक्त बातें नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सर्किट हाउस में 1616.90 लाख की 42 परियोजनाओं व कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास के दौरान कही।

विधायक ने विधायक निधि से 125.04 लाख की लागत से निर्मित कुल 20 परियोजना व 1491.86 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग के 22 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। अयोध्या के चारों दिशाओं में विकास कार्य चल रहा है, इसी क्रम में 3 दर्जन से ज्यादा कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ है, जिससे  नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को इसका लाभ मिलेगा। 

परियोजनाओं में प्रांतीय खंड के द्वारा निर्मित मुख्य रूप से पूरा बाजार के आशा भगवान बक्स महाविद्यालय से मुंडाडीहा के मजरा पिपरी तक, पूरा बाजार के ही कुर्की चौराहा से पिपरी तक, राम सहाय का पुरवा संपर्क मार्ग सीसी कार्य, अयोध्या के दंत धवन कुंड मार्ग का लेपित कार्य, दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय से जानकी महल तक मार्ग का क्षतिग्रस्त लेपित सतह के सुधार का कार्य, कोतवाली अयोध्या से तुलसी सदन भवन मार्ग, सहादत से नया घाट मार्ग, देवकाली बेनीगंज मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य आदि क्षेत्र की प्रमुख सड़के शामिल है। 

इस अवसर पर  महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, नन्द कुमार सिंह, रीना द्विवेदी, अमल गुप्ता, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसपी भारती, राहुल राय, ग्रामीण अभियंत्रण के जेई सचिन पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजुद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: SP ने 13 उप निरीक्षकों समेत 29 पुलिस कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला, पढ़िए किसे मिला नया चार्ज