UP GIS-2023: आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई मंत्री होंगे शामिल

UP GIS-2023: आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई मंत्री होंगे शामिल

लखनऊ। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 का आज शनिवार को दूसरा द‍िन है। आज इस कार्यक्रम में 15 सत्र होंगे। आज यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे और अपने विचारों को इस महाकुंभ में साझा करेंगे।

GIS 2023 प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ भावी उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा भी तय करेगी। देश-दुनिया में हो रहे बदलाव, नई तकनीकी और इससे उपजने वाले परिणामों पर विशेषज्ञ आज विभिन्न सत्रों में मंथन करेंगे। वहीं, केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री डबल इंजन सरकार के विजन को साझा करेंगे।

सुबह 10 से 11.15 बजे तक
व्यास हाल : नीदरलैंड पार्टनर कंट्री सेशन में मार्टिन वान डेन बर्ग और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे उपस्थित।
दधीचि हाल : जापान पार्टनर कंट्री सेशन में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रहेंगे। भारद्वाज हाल : यूएई पार्टनर कंट्री सेशन में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान रहेंगे।
वशिष्ठ हाल : अफरमेटिव एक्शन पालिसीज फार इनक्लूसिव ग्रोथ विषय पर आयोजित सत्र में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे।

दोपहर 11.45 से एक बजे तक
दधीचि हाल : हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स सेशन वीविंग इंडियाज ग्रोथ स्टोरी पर आयोजित सत्र में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान रहेंगे उपस्थित।
भारद्वाज हाल : हेल्थ केयर थ्रू द इन्वेस्टर लेंस पोस्ट कोविड सिनारियो पर आयोजित सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया रहेंगे।
वशिष्ठ हाल : इटली पार्टनर कंट्री सेशन।

दोपहर दो से अपराह्न 3.15 तक
व्यास हाल : आइटी, आइटीज एंड डाटा सेंटर्स इन उत्तर प्रदेश, सर्विंग द वर्ल्ड पर आयोजित संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर रहेंगे।
दधीचि हाल : फार्मा एंड बायोटेक्नोलाजी स्ट्रेंथेनिंग द ईको सिस्टम इन उत्तर प्रदेश विषय पर आयोजित सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री महेंद्र मुजपरा होंगे मुख्य अतिथि।
भारद्वाज हाल : आस्ट्रेलिया पार्टनर कंट्री सेशन में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरल एओ व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे।
वशिष्ठ हाल : ओडीओपी : इंपावरिंग ट्रेडिशनल इंडस्ट्री विषय पर होगा सत्र का आयोजन।

अपराह्न 3.45 से शाम सायं पांच बजे तक
व्यास हाल : उत्तर प्रदेश गियरिंग फार स्टार्टअप रिव्यूलिशन द नेक्स्ट बिग अपार्चुनिटी इन यूपी पर सत्र होगा। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर मौजूद रहेंगे।
दधीचि हाल : अनलाकिंग अपार्चुनिटी इन डेयरी एंड एनिमल हसबेंडरी सेक्टर पर चर्चा होगा। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और संजीव बालियान रहेंगे मौजूद।
भारद्वाज हाल : सिविल एविएशन इन उत्तर प्रदेश द इमर्जिंग अपार्चुनिटी विषयक सत्र होगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे।
वशिष्ठ हाल : सेशन आन ई-मोबिलिटी, व्हीकल एंड फ्यूचर मोबिलिटी पर संगोष्ठी होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने विचार साझा करेंगे।

यह भी पढ़ें:-चित्रकूट : मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक चीजें बरामद 

ताजा समाचार

शाहजहांपुर: नशे में धुत पिता ने बेटे की गर्दन पर रखा पैर, मासूम की दर्दनाक मौत
IPL 2025, CSK vs SRH : सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार बल्लेबाजी कर चेन्नई को 5 विकेट से हराया, CSK ने गंवाया 7वां मुकाबला
Lucknow Crime News : झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर हमला, दी धमकी
UP Board Exam Result 2025 : दसवीं में 96.67 प्रतिशत अंक पाकर आकांक्षा ने प्रदेश आठवें स्थान पर
होटल वियाना में बिना सूचना के रह रहे थे ओमान के पांच नागरिक : रूकने का नहीं बता सके कारण, होटल मालिक समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज
Pahalgam Terror Attack : पांच पाकिस्तान भेजे गये, तीन नागरिकों को नोटिस, एलआईयू की टीम लगातार कर रही निगरानी