देहरादून: गंगोलीहाट के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोड़ा 'हाथ' थामा 'कमल का फूल'

देहरादून: गंगोलीहाट के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोड़ा 'हाथ' थामा 'कमल का फूल'

देहरादून, अमृत विचार। गंगोलीहाट में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। गुरुवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गंगोलीहाट के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। 

गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। देहरादून स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री धामी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों के बड़े बड़े नेता हमारे साथ आ रहे हैं।

जिनको पार्टी संगठन की सदस्यता समिति द्वारा समन्वित किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले बूथ व मंडल कार्यकर्ताओं की हमेशा लगातार अपेक्षा की जा रही थी कि उन्हें भी पार्टी में ससम्मान शामिल किया जाए।

ताजा समाचार