अयोध्या: 21 जनवरी से 28 फरवरी के बीच होंगी इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

अमृत विचार, अयोध्या। साल 2023 की इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 जनवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में सम्पादित कराई जाएंगी और उसकी सम्पूर्ण रिकार्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखनी होगी, जिसे मांगे जाने पर विद्यालय प्रधानाचार्य को प्रस्तुत करना होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि हाईस्कूल की विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रोजेक्ट आधारित परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) के अंक एवं नैतिक, योग, खेल व शारीरिक शिक्षा का ग्रेड तथा इण्टरमीडिएट की नैतिक योग खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांकों को विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर 25 जनवरी तक ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसके लिए परिषद की वेबसाइट 10 जनवरी से क्रियाशील हो गयी है।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या: 16 से 20 जनवरी के बीच होंगी कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं