बरेली: ठंड ने तोड़ा 10 सालों का रिकॉर्ड, 2.9 डिग्री पहुंचा तापमान

बरेली: ठंड ने तोड़ा 10 सालों का रिकॉर्ड, 2.9 डिग्री पहुंचा तापमान

बरेली, अमृत विचार। नए साल में ठंड से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार को धूप खिली तो लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह और शाम को ठंड से लोग घरों में दुबक गए। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से माइनस छह डिग्री लुढ़ककर 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: हज यात्रा पर असमंजस, नहीं शुरू हुए आवेदन

इससे पिछले करीब 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से माइनस 8 डिग्री के साथ 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने 13 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का अनुमान व्यक्त किया है। शनिवार को दिन में धूप खिलने के बाद शाम को ठंड बढ़ गई और रात में घना कोहरा छा गया।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। आने वाले एक सप्ताह तक तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच में बना रहेगा। वहीं, बर्फीले इलाकों से चल रही ठंडी हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, इसकी वजह से मौसम में ठंडक बनी रहेगी। इसके साथ ही कोहरा भी बना रहेगा।

 उन्होंने बताया कि इस ठंड से किसानों की फसल को काफी फायदा होगा। इस तरह की ठंड बढ़ने से फसलें अच्छी होती हैं। उनकी उपज बेहतर होती है। सिर्फ ऐसी फसलें जिनमें फूल आ चुके हैं उन्हें थोड़ा बचा के रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मकर सक्रांति के बाद मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- बरेली: आधार के फेर में फंसी 12 हजार की विधवा पेंशन

 

ताजा समाचार

SRH vs GT: ईशांत शर्मा ने तोड़ा IPL नियम, लगा मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी मिला
छेड़छाड़ मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री का विवादित बयान, कहा- बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं
Peddi Teaser: राम चरण के एक्शन ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, पेड्डी का फर्स्ट शॉट वीडियो हुआ रिलीज 
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को 7 साल बाद फिर हुआ स्तन कैंसर, बोलीं-मेरे लिए राउंड 2
पश्चिम बंगाल: नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों से मिलीं सीएम ममता, कहा- सरकार आपको बेरोजगार नहीं होने देगी
लखीमपुर खीरी: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक साल के बच्चे की मौत, मां और मामा घायल