मेरठ: अकबर बंजारा की 2 करोड़ 29 लाख की संपत्ति जब्त, लगाया सरकारी बोर्ड

मेरठ: अकबर बंजारा की 2 करोड़ 29 लाख की संपत्ति जब्त, लगाया सरकारी बोर्ड

मेरठ, अमृत विचार। असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढ़ेर हुए फलावदा थाना क्षेत्र के रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय गो तस्कर अकबर बंजारा व उसके भाई सलमान की शुक्रवार को पुलिस ने 2 करोड़ 29 लाख की परतापुर स्थित सात दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई के बाद जब्त कर ली। शासन ने यहां सरकारी बोर्ड लगा …

मेरठ, अमृत विचार। असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढ़ेर हुए फलावदा थाना क्षेत्र के रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय गो तस्कर अकबर बंजारा व उसके भाई सलमान की शुक्रवार को पुलिस ने 2 करोड़ 29 लाख की परतापुर स्थित सात दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई के बाद जब्त कर ली। शासन ने यहां सरकारी बोर्ड लगा दिया।

यह भी पढ़ें- मेरठ: कब्जा ना मिलने पर आवंटियों ने आवास विकास कार्यालय पर जड़ा ताला, बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी

यह था मामला
फलावदा थाना क्षेत्र के रहने वाला अकबर बंजारा पशु पैठ से पशुओं की खरीद फरोख्त करता था। इसके बाद वह असम में पहुंचा तो वहां उसकी मुलाकात रवि रेड्डी से हुई। जिसके बाद अकबर बंजारा अंतर्राष्ट्रीय गो तस्कर व मीट की सप्लाई करने लगा। असम में अकबर व उसके भाई सलमान पर मुकदमा दर्ज था और वहां की पुलिस ने दोनों पर दो लाख का ईनाम घोषित कर रखा था।

फलावदा पुलिस ने 13 अप्रैल 2022 को दोनों को पकड़कर जेल भेज दिया था। जानकारी मिलने पर असम पुलिस मेरठ पहुंची और मेरठ पुलिस को दो लाख की ईनाम की राशि दी। साथ ही असम पुलिस ने बी वारंट लेकर दोनों को असम ले गई। जहां, 19 अप्रैल को कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान दोनों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस मुठभेड़ में दोनों एनकाउंटर में मारे गए।

दोनों भाईयों ने गोवंश की तस्करी कर लगभग मेरठ समेत अन्य जिलों व राज्यों में लगभग 300 करोड़ की संपत्ति अर्जित कर ली थी। पुलिस ने फलावदा, बिजनौर, बहसूमा, मेरठ में कई स्थानों पर अकबर बंजारा की संपत्ति जब्त कर ली है। शुक्रवार को पुलिस ने परतापुर स्थित अकबर बंजारा की सात दुकाने, जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ 29 लाख है जब्त कर ली। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि अन्य संपत्तियों को लेकर भी जांच चल रही है। परतापुर की सातों दुकानों को जब्त कर शासन ने सरकारी बोर्ड लगा दिया है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: अवैध संबंध के चलते युवक ने की चचेरे भाई की हत्या, CDR से हुआ खुलासा