अयोध्या: शोभायात्रा से हुआ दीपोत्सव का आगाज, प्रस्तुतियां दे रहे कलाकार

अयोध्या: शोभायात्रा से हुआ दीपोत्सव का आगाज, प्रस्तुतियां दे रहे कलाकार

पूरा बाजार, अयोध्या। रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियों की शोभायात्रा निकलते ही छठवें दीपोत्सव का आगाज हो गया है। शोभायात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सूचना एवं पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की गई 16 झांकियां लोगों …

पूरा बाजार, अयोध्या। रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियों की शोभायात्रा निकलते ही छठवें दीपोत्सव का आगाज हो गया है। शोभायात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सूचना एवं पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की गई 16 झांकियां लोगों को त्रेतायुग में होने का अहसास करा रही हैं। खास बात यह है कि इन 16 झांकियों में से पर्यटन विभाग की 5 झांकियां पूरी तरह से ऐनिमेशन पर आधारित हैं।

पर्यटन मंत्री जयवीर ने कहा कि छठवां दीपोत्सव बहुत ही भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। दीपोत्सव में पहली बार शामिल होने अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वशिष्ट की भूमिका में भगवान के स्वरूप का राजतिलक करेंगे, इससे देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में राम के रामत्व, भारत की सनातन धर्म, संस्कृति का संदेश जाएगा।

अयोध्या- शोभायात्रा से पहले पूजन-अर्चन करते पर्यटन मंत्री, सांसद व महापौर

उन्होंने कहा कि आधात्मिक नगरी में राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलित कर भारत की सनातन धर्म-संस्कृति व परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा, जो भारत को विश्वगुरु बनने में सहायक सिद्ध होगा। वहीं महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि इस बार का दीपोत्सव अलौकिक व दिव्य होने वाला है। अयोध्या का हर एक व्यक्ति अपने आराध्य के आगमन को लेकर खुशियां मना रहा है।आराध्य देव भगवान राम के आगमन को लेकर लोग उत्साहित हैं। शोभायात्रा में शामिल कलाकार नाचते-गाते खुशियां मना रहे हैं।

रामायण के पात्रों को जीवंत कर रही ऐनिमेशन झांकियां
पर्यटन विभाग की ओर से बनाई गई ऐनिमेशन झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हैं। पांचों झांकियों में बालकांड, अयोध्या कांड, किष्किंधा कांड, अरण्य कांड व लंका कांड को शामिल किया गया है। इन झांकियों में रामायण के पात्र जीवंत हो रहे हैं, झांकियों में बाली-सुग्रीव युद्ध, रावण-जटायु युद्ध के साथ ही भगवान राम को तीर चलाते देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: संघ प्रमुख से मिले सीएम योगी, अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण

ताजा समाचार