बरेली: फिर बदला रोस्टर, तिथि व दिशा के आधार पर खुलेंगी दुकानें

बरेली,अमृत विचार। पांच दिन बाजार खोलने के आदेश पर मंगलवार रात जिलाधिकारी नितीश कुमार ने नया रोस्टर जारी कर दिया। अब दुकानें दिनवार के हिसाब से नहीं बल्कि तिथि व दिशा के आधार पर खोली जाएंगी। जबकि अभी तक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को पश्चिम व उत्तर दिशा वाली दुकानें और सोमवार, बुद्धवार एवं शनिवार …

बरेली,अमृत विचार। पांच दिन बाजार खोलने के आदेश पर मंगलवार रात जिलाधिकारी नितीश कुमार ने नया रोस्टर जारी कर दिया। अब दुकानें दिनवार के हिसाब से नहीं बल्कि तिथि व दिशा के आधार पर खोली जाएंगी। जबकि अभी तक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को पश्चिम व उत्तर दिशा वाली दुकानें और सोमवार, बुद्धवार एवं शनिवार को दक्षिण व पूरब दिशा वाली दुकानें खोलने की अनुमति थी।

बुधवार से दुकानें नए रोस्टर के अनुसार खोली जाएंगी। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि नए रोस्टर के अनुसार व्यापारी दुकानें खोलें, जो उल्लंघन करते मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, जिलाधिकारी नितीश कुमार मंगलवार को अपने कैम्प कार्यालय से वेबिनार के जरिए बाजार का नया रोस्टर जारी करने से पूर्व शहर के व्यापारियों से कई बिंदुओं पर बात कर उनकी राय जानी। कई व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने नया रोस्टर जारी किया। दुकानें/प्रतिष्ठान, गल्ला मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोले जाएंगे। आवश्यक सेवाओं में शामिल व्यापारिक प्रतिष्ठान रोज खुलेंगे। उन पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

इस रोस्टर के अनुसार दुकानें/प्रतिष्ठान खोले जाने हैं:-
तिथि/दिन                   दिशा/तरफ 
15 जुलाई/बुधवार          दक्षिण, पूरब
16 जुलाई/गुरुवार          पश्चिम, उत्तर
17 जुलाई/शुक्रवार         दक्षिण, पूरब
18 जुलाई/शनिवार         साप्ताहिक बंदी
19 जुलाई/रविवार          साप्ताहिक बंदी
20 जुलाई/सोमवार         पश्चिम, उत्तर
21 जुलाई/मंगलवार        दक्षिण, पूरब
22 जुलाई/बुधवार          पश्चिम, उत्तर
23 जुलाई/गुरुवार          दक्षिण, पूरब
24 जुलाई/शुक्रवार         पश्चिम, उत्तर
25 जुलाई/शनिवार         साप्ताहिक बंदी
26 जुलाई/रविवार          सप्ताहिक बंदी
27 जुलाई/सोमवार         दक्षिण, पूरब
28 जुलाई/मंगलवार        पश्चिम, उत्तर
29 जुलाई/बुधवार          दक्षिण, पूरब
30 जुलाई/गुरुवार          पश्चिम, उत्तर
31 जुलाई/शुक्रवार         दक्षिण, पूरब
1 अगस्त/ शनिवार        साप्ताहिक बंदी
2 अगस्त/रविवार          साप्ताहिक बंदी