बरेली: अध्यात्म महोत्सव में शोभा बढ़ाएगा गरबा, होगा अग्रसेन पार्क रामपुर गार्डन में आयोजन

बरेली: अध्यात्म महोत्सव में शोभा बढ़ाएगा गरबा, होगा अग्रसेन पार्क रामपुर गार्डन में आयोजन

बरेली, अमृत विचार। अध्यात्म की गूंज परिवार व धर्म रक्षा संघ (महिला) की ओर से 16 अक्टूबर को अग्रसेन पार्क रामपुर गार्डन में प्रथम अध्यात्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देतीं हुई संरक्षिका रूबी सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मां दुर्गा की भक्ति में डूबकर किया जाने वाला गरबा …

बरेली, अमृत विचार। अध्यात्म की गूंज परिवार व धर्म रक्षा संघ (महिला) की ओर से 16 अक्टूबर को अग्रसेन पार्क रामपुर गार्डन में प्रथम अध्यात्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देतीं हुई संरक्षिका रूबी सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मां दुर्गा की भक्ति में डूबकर किया जाने वाला गरबा नृत्य (डांडिया) होगा। शुक्रवार को अग्रसेन पार्क में हुई प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने उक्त जानकारी दी।

महोत्सव में कई आकर्षण जैसे गीता श्लोक वाचन, अध्यात्म संबंधी (प्रश्नोत्तरी) , सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्टॉल, नवदुर्गा स्वरूप लकी ड्रॉ आदि होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजीव अग्रवाल विधायक कैंट व उनकी पत्नी ममता अग्रवाल रहेंगी। भारतीय संस्कृति को परिलक्षित करते हुए कई दुकानें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं लजीज व्यंजन, इसी के साथ आकर्षक लकी ड्रा, महिलाओं के लिए गरबा नृत्य महोत्सव की शोभा बढ़ाएगा।

मेले में प्रवेश सभी के लिए निशुल्क रहेगा। इस महोत्सव में निदेशक प्रतिभा अग्रवाल, आशिमा गुप्ता, शमा गुप्ता, कंचन अग्रवाल, रोहित राकेश, वेदिका त्रिपाठी, अंशु शर्मा, सारिका सिंह, मीरा मल्होत्रा, शीला अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – बरेली: कैंट बोर्ड के स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, आरएन कालेज में बनेगी कंप्यूटर लैब, मिलेगी ड्रेस

ताजा समाचार

IPL 2025 : हार्दिक पांड्या की वापसी से मुंबई को मिलेगी मजबूती, मोहम्मद सिराज की लय गुजरात के लिए चिंता का सबब 
Bareilly: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से किया था दुष्कर्म, दोषी को मिली 10 साल की कैद
सीएम रेखा गुप्ता ने झुग्गी बस्तियों की बदहाली, स्वास्थ्य सेवाओं और परिवहन व्यवस्था पर कैग की रिपोर्ट को लेकर किया AAP पर हमला
Earthquake : म्यांमार-थाईलैंड की हर संभव मदद के लिए तैयार भारत, भूकंप से मची तबाही पर बोले पीएम मोदी
Operation Langda: पुलिस एनकाउंटर में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली : लूटे गए गहने और हथियार बरामद
कासगंज: मौसम परिवर्तन होते ही विदाई ले गए मेहमान परिंदे, स्वदेशी पक्षी ही कर रहे जिले में कलरव