Kanpur Ganga Flood : चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा गंगा का जलस्तर, कटरी के क्षेत्रों में बढ़ी दहशत

Kanpur Ganga Flood : चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा गंगा का जलस्तर, कटरी के क्षेत्रों में बढ़ी दहशत

अमृत विचार, कानपुर। बेमौसम हुई मूसलाधार बारिश के बाद गंगा में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यह पहला मौका है कि अक्टूबर में गंगा का पानी उफान मार रहा है। शुक्रवार सुबह गंगा का जलस्तर 113 मीटर तक पहुंच गया है। जो कि खतरे के निशान से एक मीटर रह गया है। अधिकारियों के …

अमृत विचार, कानपुर। बेमौसम हुई मूसलाधार बारिश के बाद गंगा में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यह पहला मौका है कि अक्टूबर में गंगा का पानी उफान मार रहा है। शुक्रवार सुबह गंगा का जलस्तर 113 मीटर तक पहुंच गया है। जो कि खतरे के निशान से एक मीटर रह गया है। अधिकारियों के मुताबिक अभी और पानी बढ़ सकता है। जिससे गंगा के आस-पास इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा मंडराने लगा है। महापौर प्रमिला पांडेय ने गंगा पुल पहुंचकर हालात देखे हैं।

गंगा बैराज के 30 गेट खोले

गंगा बैराज (Ganga Barrage) एसडीओ रजनीश कुमार (Rajneesh Kumar) ने बताया कि अभी जल स्तर सामान्य है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से कुछ दिनों में जल स्तर बढ़ेगा। गंगा का जल स्तर 113 मीटर है। यह खतरे के निशान से नीचे है।

नरौरा से 50000 क्यूसेक और बैराज से 2,30,000 क्यूसेक पानी छोड़ गया है। गंगा बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए हैं। जिससे पानी बढ़ रहा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन और डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है। 24 घंटे गंगा के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। घाट के आस-पास जाने से लोगों को रोका जा रहा है।

एक नजर में गंगा का जलस्तर

  • 113.20 मीटर– अप स्ट्रीम
  • 112.80 मीटर – डाउन स्ट्रीम
  • 50,000 क्यूसेक- नरौरा बांध से जल छोड़ा गया
  • 2,30,000 क्यूसेक–बैराज से भैरोघाट जल छोड़ा गया
  • 114 मीटर – चेतावनी बिंदु
  • 115- खतरनाक
  • 30 गेट बैराज के खोले

अटल घाट की 12 सीढ़ियां डूबी

गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से अटल घाट की 12 सीढ़ियां डूब गई हैं। गंगा किनारे बना नीचे का घाट पूरा गंगा में समां गया है।

वहीं, शुक्लागंज में चंपापुरवा, गगनीखेड़ा, कर्बला, हुसैन नगर, गोताखोर, मनोहर नगर, इंद्रा नगर, शक्ति नगर, रविदास नगर, श्रीनगर, ब्रह्मनगर, पीपरखेड़ा कटरी में पानी घुसना शुरू हो गया है।

इसके साथ ही साउथ क्षेत्र में में पांडु नदी उफान पर है। बाढ़ का पानी बर्रा-8, वरुण विहार बस्ती, बिहारीपुरवा, फत्तेपुर और मेहरबान सिंह का पुरवा में घुस गया है।

इन क्षेत्रों में दहशत

गंगा का जलस्तर बढ़ने से चैनपुरवा, देवनीपुरवा, घारमखेड़ा, गंगा रामपुर, लोधवा खेड़ा, प्रतापपुर में दहशत है।

यह भी पढ़ें:- बाढ़ का कहर : कटान तेज देख ग्रामीणों की धड़कने बढ़ी, सात घर बहे