पीलीभीत: दिनदहाड़े पूर्व सैनिक की पत्नी से सोने की चेन लूटी, विरोध करने पर हाथ मरोड़ा

पीलीभीत: दिनदहाड़े पूर्व सैनिक की पत्नी से सोने की चेन लूटी, विरोध करने पर हाथ मरोड़ा

बरखेड़ा, अमृत विचार: ईद पर पुलिस प्रशासन के सख्त बंदोबस्त के बीच दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया। घर के बाहर बैठी पूर्व सैनिक की पत्नी से बाइक सवार पर दो बदमाश सोने की चेन लूट ले गए। विरोध करने पर एक आरोपी ने पीड़िता का हाथ मरोड़ दिया और फिर भाग गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम अलियापुर की रहने वाली ऊषा देवी ने बताया कि उनके पति शिवराज सिंह पूर्व सैनिक हैं। करीब दस साल पहले उन्होंने गांव से एक किमी आगे पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर मकान बनवा लिया था, उसी में परिवार समेत रहती हैं। मकान के नजदीक में ही इंडिया मार्का हैंडपंप लगा हुआ है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह घर के बाहर टिनशेड में बैठी हुई थी।

इस बीच पौटा की तरफ से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक बाइक पर बैठा रहा जबकि दूसरा ने पहले नल पर पानी पिया। इसके बाद वह नल से गर्म पानी निकलने की बात कहता हुआ नजदीक आया। फिर झपट्टा मारकर उनके गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। विरोध किया तो उनका हाथ मरोड़ दिया। फिर धक्का देकर भागा और बाइक पर सवार होकर दोनों आरोपी पौटा की तरफ ही भाग गए।

घटना के शोर पर परिजन व आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। सीओ बीसलपुर प्रतीक दहिया भी गावं पहुंचे और जानकारी की। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी चेक कर रही है।  हालांकि अभी कोई खास सुराग हाथ नहीं लग सके हैं। दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप मचा रहा।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: प्रेमी का हाथ पकड़कर थाने पहुंची किशोरी, शादी की जिद पर रही अड़ी 

ताजा समाचार

गोंडा: पहलगाम मास्टरमाइंड सैयद गुल का फूंका पुतला, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Kanpur Metro; जमीन के 50 फीट नीचे 50 की स्पीड से दौड़ी मेट्रो; मोतीझील एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन से महज 12 मिनट में सेंट्रल पहुंची
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को 13,500 करोड़ रु की परियोजनाओं की सौगात दी, चार नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
मर्यादा पुरुषोत्तम का चरित्र गुणगान, हर भाषा में मेरे राम: कानपुर के राजकीय पुस्तकालय में 16 भाषाओं में राम को पढ़ रहे लोग, 100 रैक में 65000 किताबें
CWC की बैठक के बाद बोली कांग्रेस, पाकिस्तान ने रची पहलगाम हमले की साजिश, भाजपा कर रही ध्रुवीकरण और विभाजन
पहलगाम में हमले के बाद कश्मीर घूमने का ख्वाब संजोये लोगों को लगा गहरा धक्का: ट्रेन और फ्लाइट के टिकट किए कैंसिल