सम्मान समारोह : खेती के साथ व्यापार भी करें किसान

अमृत विचार, कुमारगंज/ अयोध्या। खेती के साथ-साथ किसानों को व्यापार भी करना चाहिए। बारिश से नुकसान हुए फसलों की सरकार भरपाई करेगी। किसानों को उन्नति की ओर ले जाने के लिए आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि ने अहम भूमिका निभाई है। यह बातें सोमवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 48वें स्थापना …
अमृत विचार, कुमारगंज/ अयोध्या। खेती के साथ-साथ किसानों को व्यापार भी करना चाहिए। बारिश से नुकसान हुए फसलों की सरकार भरपाई करेगी। किसानों को उन्नति की ओर ले जाने के लिए आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि ने अहम भूमिका निभाई है।
यह बातें सोमवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 48वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहीं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कई ऐसे काम किए हैं जिससे की बिचौलियों को नहीं मिले बल्कि किसानों को इसका लाभ मिले। उन्होंने 10 किसानों व 24 कर्मचारियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना है।
उन्होंने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती को करते हैं तो आर्थिक लाभ के साथ-साथ बीमारी से भी उनका बचाव होगा। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा कि किसानों से धान की जगह चावल खरीदा जाए। अध्यक्षता कुलपति डा बिजेंद्र सिंह ने की। प्रदर्शनी निदेशक प्रसार डॉ. एपी राव के नेतृत्व में लगाई गई।
10 किसानों व 24 कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में 10 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। जिसमें विजय कुमार सिंह, राज बहादुर वर्मा , जमुना प्रसाद चौहान, हरिश्चंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, जनार्दन पाठक, रजनीश मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, वंश गोपाल सिंह व राजबहादुर सिंह शामिल रहे। उत्कृष्ट कार्य के लिए 24 कर्मचारियों को भी कृषि मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:- अमरोहा: सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों को किया सम्मानित