कला उत्सव 2022 : मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

कला उत्सव 2022 : मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

अमृत विचार, बांदा। राजकीय इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को कला उत्सव 2022 के अन्तर्गत मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर लोहा मनवा लिया। शास्त्रीय संगीत की जो महफिल सजी, उसे देख बड़े-बुजुर्ग भी दांतों तले अंगुलियां दबाने को बाध्य हो गये। संगीत गायन अंतर्गत शास्त्रीय संगीत, संगीत गायन, …

अमृत विचार, बांदा। राजकीय इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को कला उत्सव 2022 के अन्तर्गत मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर लोहा मनवा लिया। शास्त्रीय संगीत की जो महफिल सजी, उसे देख बड़े-बुजुर्ग भी दांतों तले अंगुलियां दबाने को बाध्य हो गये।

संगीत गायन अंतर्गत शास्त्रीय संगीत, संगीत गायन, पारम्परिक लोक संगीत, संगीत वादन (शास्त्रीय संगीत), शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, दृश्य कला द्विआयामी व त्रिआयामी, स्थानीय खिलौने एवं खेल/नाटक (एकल अभिनय) आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में जनपद से मंडल मुख्यालय के राजकीय इण्टर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, भगवती प्रसाद ओमर वैश्य बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज पैलानी, राजकीय हाईस्कूल चहितारा, राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज व हिन्दू इंटर कॉलेज अतर्रा चित्रकूट जनपद से राजकीय इण्टर कॉलेज बरगढ़ के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

निर्णायक मण्डल में गायन (शास्त्रीय) विधा में उमाकांत द्विवेदी, निशा कश्यप, निशा वर्मा, लोक गायन विधा में रामेश्वर यादव, निशा कश्यप, निशा वर्मा, वादन में उमाकांत द्विवेदी, सुप्रभा मिश्रा, शुचि श्रीवास्तव, नृत्य (शास्त्रीय एवं लोक नृत्य) विधा में उमाकांत द्विवेदी, शुचि श्रीवास्तव, सुप्रभा मिश्रा एवं एकल नाटक विधा में रामेश्वर यादव, उमाकांत द्विवेदी, शुचि श्रीवास्तव रहे। उपप्रधानाचार्य अखिलेश कुमार दीक्षित ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में सभी शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी: सीनियर में वर्षा कश्यप जूनियर में श्रेया सैनी रहीं अव्वल, बाल नृत्य प्रतियोगिता में चमके सितारे