पर्यावरण संरक्षण हर एक की जिम्मेदारी: ऋषिकेश उपाध्याय

पूराबाजार/अयोध्या। पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के तहत विकासखंड पूराबाजार के ग्राम पंचायत सरेठी में पौधरोपण किया गया। जिला होमगार्ड की ओर से आयोजित इस अभियान में पहुंचे मुख्य अतिथि महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अमृत सरोवर तालाब पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण व जल …

पूराबाजार/अयोध्या। पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के तहत विकासखंड पूराबाजार के ग्राम पंचायत सरेठी में पौधरोपण किया गया। जिला होमगार्ड की ओर से आयोजित इस अभियान में पहुंचे मुख्य अतिथि महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अमृत सरोवर तालाब पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए जिला होमगार्ड की ओर से शुरू किए गए इस अभियान से लोगों को प्ररेणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण जरूर करना चाहिए व जल का संरक्षण करने से पानी समस्या को दूर किया जा सकता है।

जिला होमगार्ड कमंडेंट राघवेंद्र शुक्ला ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा है, जिस पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, अनूप कुमार सिंह व ग्राम पंचायत सरेठी के ग्रामीण व होमगार्ड के सैकड़ों जवान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: अब होगा विधायक की तरह महापौर पद का चुनाव, खर्च कर सकेंगे 40 लाख रुपये