मेक्सिको में भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की मौत, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

मैक्सिको। उत्तरी अमेरिका के मेक्सिकन शहर के तमाउलिपास में विक्टोरिया- मॉन्टेरी राजमार्ग पर सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तमाउलिपास राज्य अभियोजन कार्यालय ने एक बयान में कहा, “सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हुई है।” रिपोर्ट के अनुसार, …

मैक्सिको। उत्तरी अमेरिका के मेक्सिकन शहर के तमाउलिपास में विक्टोरिया- मॉन्टेरी राजमार्ग पर सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तमाउलिपास राज्य अभियोजन कार्यालय ने एक बयान में कहा, “सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हुई है।”

रिपोर्ट के अनुसार, हादसा कल सुबह तमुलिपास की राजधानी स्यूदाद विक्टोरिया से राजधानी मॉन्टेरी जाने वाले राजमार्ग पर उस वक्त हुआ, जब एक कंटेनर एक यात्री बस से जा टकराया। बस में सवार18 लोगों की मौत हो गयी और अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह जल गए। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- चार्ल्स को आधिकारिक तौर पर न्यूजीलैंड ने भी किया सम्राट घोषित, दी गई 21 तोपों की सलामी

ताजा समाचार