हल्द्वानी: शिक्षकों ने भारतरत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके कार्यों पर प्रकाश डाला

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में भारतरत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके जीवन संघर्ष और देश समाज के लिए किये गए कार्यों के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया गया। साथ ही उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सफल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। शनिवार को कॉलेज की शिक्षिका डॉ. …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में भारतरत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके जीवन संघर्ष और देश समाज के लिए किये गए कार्यों के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया गया। साथ ही उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सफल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया।

डॉ. विभा पांडे ने रेड रिबन क्लब के कार्यक्रम और गतिविधियों में भागीदारी के बारे में बताया। डॉ. वीणा जोशी ने वोटर आईडी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बताई। अंजू पालीवाल ने नमामि गंगे योजना पर बात रखी। डॉ. रुचि रजवार ने बदलते समाज के बारे में बताया। भौतिक रसायन के प्राध्यापक डॉ. जीवन सिंह गढ़िया ने एक कुमाउनी गीत की प्रस्तुति दी।
छात्राओं ने अपने अनुभव व स्वरचित कविताओं की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर ऋतुराज पंत, प्रध्यापक डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित ने छात्राओं को अनुशासित रहते हुए निरंतर अपने लक्ष्य को पूरा करने की बात कहते हुए कार्यक्रम का समापन किया। मंच का संचालन डॉक्टर गीता पंत ने किया।

ताजा समाचार

प्रयागराज: हड़ताल के दौरान न्यायिक कार्यवाही में भाग लेने वाले अधिवक्ता को बार ने किया निलंबित
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिलेंगे दो नए न्यायाधीश, इन नामों पर लगी मुहर
प्रयागराज: तकनीकी कारणों से मृतक कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों को चिकित्सा बिलों की प्रतिपूर्ति हेतु परेशान करना उचित नहीं- HC
बीजेपी विधायक नितिन नवीन का कटाक्ष, बोले- लालू को भारत रत्न नहीं ‘भ्रष्टाचार रत्न’ मिलना चाहिए
Lucknow News | लखनऊ में अवैध संबंधों के चलते सर्राफा व्यापारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bareilly: आरएसी ने सजाया इफ्तार का दस्तरख्वान...शहर की राजनीतिक हस्तियों ने भी दिया अमन का पैगाम