अमरोहा : श्रीकांत त्यागी की रिहाई को लेकर त्यागी समाज ने दिया धरना
अमरोहा, अमृत विचार। श्रीकांत त्यागी की रिहाई समेत अन्य मांगों को लेकर त्यागी समाज ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रगतिशील त्यागी समाज कल्याण समिति के नेतृत्व में धरना देकर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। मंगलवार को प्रदेश आह्वान पर प्रगतिशील त्यागी समाज कल्याण समिति अमरोहा के अध्यक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट …
अमरोहा, अमृत विचार। श्रीकांत त्यागी की रिहाई समेत अन्य मांगों को लेकर त्यागी समाज ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रगतिशील त्यागी समाज कल्याण समिति के नेतृत्व में धरना देकर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
मंगलवार को प्रदेश आह्वान पर प्रगतिशील त्यागी समाज कल्याण समिति अमरोहा के अध्यक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का त्यागी समाज के लोगों ने घेराव किया तथा कलेक्ट्रेट में बैठकर श्रीकांत त्यागी की रिहाई की मांग को लेकर धरना दिया। साथ ही नोएडा सांसद महेश शर्मा पर आरोप लगाया कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और उनके परिजनों को सांसद द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।
उनके खिलाफ गलत कार्रवाई कराई जा रही है। समाज के लोगों ने नोएडा पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी को 36 घंटे तक लगातार पुलिस ने पुरुष थाने में रखकर उनका अपमान किया। आरोप लगाया कि सांसद महेश शर्मा के कहने पर निर्दोष लोगों पर मुकदमा लिखवाया जा रहा है, जिसका प्रगतिशील त्यागी समाज कल्याण समिति विरोध करती।
श्रीकांत त्यागी पर लगी गैंगस्टर एक्ट को खत्म करने, उनकी रिहाई समेत अन्य मांगों को लेकर समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में रोबिन त्यागी, दीपक त्यागी, रजत त्यागी, रोहित त्यागी, सतीश त्यागी, अनुराग त्यागी, शुभम त्यागी, अंकुश त्यागी, सोनू त्यागी आदि भारी संख्या में त्यागी समाज के लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बंद कमरे में मिला युवक का शव, बदबू आने पर हुई जानकारी