लखनऊ : जानिये किन खूबियों ने भूपेंद्र चौधरी को बनाया यूपी बीजेपी अध्यक्ष, 2024 के लिए बनेंगे मास्टरस्ट्रोक

लखनऊ : जानिये किन खूबियों ने भूपेंद्र चौधरी को बनाया यूपी बीजेपी अध्यक्ष, 2024 के लिए बनेंगे मास्टरस्ट्रोक

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बने पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी भारतीय जनता पार्टी के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकते हैं। दरअसल उनकी पहचान पार्टी के अंदर निचले स्तर तक संगठन को सक्रिय रखते हुए सफलता की तरफ बढ़ने वाले नेता की है, जिसने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बने पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी भारतीय जनता पार्टी के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकते हैं। दरअसल उनकी पहचान पार्टी के अंदर निचले स्तर तक संगठन को सक्रिय रखते हुए सफलता की तरफ बढ़ने वाले नेता की है, जिसने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आगे खड़ा कर दिया।

भाजपा में पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष रहते हुए उनके रणनीतिक कौशल से 2014 के आम चुनाव में भाजपा को पहली बार पश्चिमी यूपी की सभी सीटों पर जीत हासिल हुई थी। माना जा रहा है कि 2024 के लिए भाजपा की रणनीतिक जरूरतों के लिहाज से भूपेंद्र चौधरी सबसे उपयुक्त साबित हो सकते हैं।

चौधरी 2012 विधानसभा चुनाव, 2014 आमचुनाव तथा 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष रहे थे। इसके बाद से प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से लगातार दूसरी बार मंत्री हैं। 2019 लोकसभा और 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिमी यूपी में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई थी।

लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से भाजपा सात सीटें हार गई थी। 2024 आमचुनाव में भाजपा 2019 की कमियों को सुधारने की कोशिश में है। विधानसभा चुनाव में उन्हें सहारनपुर मंडल में लगाया गया था इस क्षेत्र में किसानों का विरोध पार्टी को झेलना पड़ रहा था। जिसे बहुत हद तक कम करने में भूपेंद्र चौधरी को सफलता मिली थी। इसके आलावा पश्चिम में आरएलडी के वोट बैंक को तोड़ने के लिए भी भूपेंद्र चौधरी भाजपा कि रणनीति का एहम हिस्सा हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें –AIFF अध्यक्ष पद के लिए भूटिया ने नए सिरे भरा नामांकन, कहा- मैं इस रोल के लिए बेस्ट

ताजा समाचार