नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना देश का सौभाग्य: शलभ मणि त्रिपाठी

गोरखपुर। भाजपा जिला इकाई गोरखपुर द्वारा देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक राजनीतिक सफर में संघर्षों के साथ प्रदेश व देश के चहुमुखी विकास के साथ सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की यात्रा को मोदी@20 के तहत कार्यक्रम का आयोजन सर्वोदय पीजी कालेज कौड़ीराम में किया गया। जहां पर मुख्य …
गोरखपुर। भाजपा जिला इकाई गोरखपुर द्वारा देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक राजनीतिक सफर में संघर्षों के साथ प्रदेश व देश के चहुमुखी विकास के साथ सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की यात्रा को मोदी@20 के तहत कार्यक्रम का आयोजन सर्वोदय पीजी कालेज कौड़ीराम में किया गया। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जीवन संघर्षों वाला जीवन है एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप से अपना जीवन शुरू करने वाले मोदी जी ने गुजराज में मुख्यमंत्री के रूप में विकास का मॉडल प्रस्तुत किया और आज प्रधान सेवक के साथ देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में देश को विश्व गुरु की भूमिका में आगे बढ़ा रहे हैं। आज भारत पूरे विश्व मे महाशक्ति के रूप में उभरा है। तीन तलाक, अनुच्छेद 370 जैसी वीभत्सकारी कानून को खत्म करना मोदी के दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जहां पूरे देश में हाहाकार मची थी। वहीं देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना का टीका अपने देश मे बनवाकर देशवासियों के रक्षा का कार्य किया ही विदेशों में भी टिका भिजवाकर पूरे विश्व मे सहयोगी भूमिका का संदेश दिया। आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए पूरा देश एक सूत्र में बंधकर आजादी का 76 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश समृद्धशाली-शक्तिशाली हो रहा है। प्रधानमन्त्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का मिलना देश का सौभाग्य है।
विशिष्ट अतिथि मेजर साकेत ने कहा कि देश को नरेन्द्र मोदी जैसा विराट व्यक्तित्व वाला प्रधानमन्त्री मिलना देश का सौभाग्य है। अंत्योदय की संकल्पना साकार हो रही है। देश विश्वगुरू की भूमिका में अग्रसर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ० रामकृपाल राय एवं संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, मार्कण्डेय राय, महंथ सिंह, मनोज कुमार शुक्ल, सबल सिंह पालीवाल, ब्रह्मानन्द शुक्ल, विशालध्वज सिंह, अनिल दुबे, के एम मझवार, इंद्रकुमार निगम, विकास सिंह श्रीनेत, अरविन्द पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-अफसरों की कार्यशैली पर भड़के भाजपा विधायक, कहा- अधिकारियों से अच्छे तो आतंकवादी, विस्फोट कर जिम्मेदारी तो लेते हैं