अयोध्या: सड़कों पर भारत माता के जयकारे लगाते हुए देवकाली में निकाली तिरंगा यात्रा

अयोध्या: सड़कों पर भारत माता के जयकारे लगाते हुए देवकाली में निकाली तिरंगा यात्रा

अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है। तिरंगा यात्राएं व देशभक्ति का जज्बा लिए लोग सड़कों पर भारत माता के जयकारे लगाते अब भी दिख रहे हैं। बुधवार को बड़ी देव काली वार्ड में सिटी क्रासिंग हनुमान गढ़ी से नगर निगम द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के संयोजक शशि …

अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है। तिरंगा यात्राएं व देशभक्ति का जज्बा लिए लोग सड़कों पर भारत माता के जयकारे लगाते अब भी दिख रहे हैं। बुधवार को बड़ी देव काली वार्ड में सिटी क्रासिंग हनुमान गढ़ी से नगर निगम द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा के संयोजक शशि भूषण राय अपर आयुक्त नगर निगम, पार्षद प्रतिनिधि देवकाली चंदन सिंह, सफाई निरीक्षक देवी प्रसाद शुक्ल, मुख्य सफाई निरीक्षक क्षितिज मिश्रा, सफाई निरीक्षक वीरेंद्र वर्मा, सफाई नायक अतुल कुमार, राजेश वर्मा मोहम्मद अकील, पारस, संतोषी, पुष्पा, वंदना, सुमन व बड़ी संख्या में देवकाली वार्ड के लोग मौजूद रहे।

13 किलोमीटर तक दिखा जश्न

112 पीआरवी सआदतगंज से नया घाट 13 किलोमीटर तक की तिरंगा यात्रा निकाली। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने तिरंगा यात्रा को को हरी झंडी दिखाई। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह व सीओ अयोध्या डॉ राजेश तिवारी भी मौजूद रहे।

पढ़ें-सुल्तानपुर: शहर की सड़कों पर गूंजे भारत माता के जयकारें, स्वास्थ्य विभाग की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा