बरेली: हर घर तिरंगा अभियान में किया खेल, दो जिला मिशन मैनेजर पर रिपोर्ट

बरेली: हर घर तिरंगा अभियान में किया खेल, दो जिला मिशन मैनेजर पर रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। हर घर तिरंगा अभियान में भी गोलमाल कर दिया गया। दो जिला मिशन मैनेजर ने मामले में अधिकारियों को बिना सूचित किए मनमर्जी से काम किया। जिसके बाद उनके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उपायुक्त स्वत: रोजगार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तेजवंत सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा …

बरेली, अमृत विचार। हर घर तिरंगा अभियान में भी गोलमाल कर दिया गया। दो जिला मिशन मैनेजर ने मामले में अधिकारियों को बिना सूचित किए मनमर्जी से काम किया। जिसके बाद उनके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

उपायुक्त स्वत: रोजगार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तेजवंत सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद के सभी विभागों को एकता महिला प्रेरणा संकुल संघ मोहनपुर द्वारा बनाए जा रहे तिरंगे खरीदने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत गुरदीप सिंह जिला मिशन मैनेजर और आशुतोष शुक्ला को निर्देशित किया गया था कि जिला स्तरीय विभागों द्वारा जो तिरंगे की मांग प्राप्त होगी, उसके सापेक्ष एकता महिला प्रेरणा संकुल संघ द्वारा बनाए गए झंडों को उपलब्ध कराया जाएगा।

साथ ही उनका भुगतान बैंक एकाउंट में किया जाएगा। आरोप है कि गुरदीप सिंह और आशुतोष शुक्ला ने बिना उच्च स्तरीय अधिकारी को सूचित कर अपने मन से श्री राधा महिला स्वयं सहायता समूह, निशा स्वयं सहायता समूह बहेड़ी, बालाजी स्वयं सहायता समूह फरीदपुर, बालाजी स्वयं सहायता समूह भुता द्वारा तैयार किए गए झंडों को ले लिया और रुपये उनके खातों में भेज दिए। अफसरों का कहना है दोनों ने वित्तीय अनियमितता की है।

इस पूरे मामले में आशुतोष शुक्ला व गुरदीप सिंह जिला मिशन मैनेजर ने अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया। हर घर तिरंगा जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्य में लापरवाही बरती। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सड़कों पर गूंजे देशभक्ति के तराने

ताजा समाचार