लखनऊ : शाइन सिटी के निदेशक का रसूख कुर्क…जानें क्या है मामला

लखनऊ : शाइन सिटी के निदेशक का रसूख कुर्क…जानें क्या है मामला

लखनऊ। राजधानी के अलावा अन्य जनपदों के लोगों से करीब साठ हजार करोड़ रूपये की ठगी कर फरार हो चुके शाइन सिटी के निदेशक राशिद नसीम का रसूख गोमतीनगर पुलिस ने कुर्क किया है। बता दें कि पुलिस ने जालसाज की सम्पत्ति कुर्क की है। उस पर पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित है। इस …

लखनऊ। राजधानी के अलावा अन्य जनपदों के लोगों से करीब साठ हजार करोड़ रूपये की ठगी कर फरार हो चुके शाइन सिटी के निदेशक राशिद नसीम का रसूख गोमतीनगर पुलिस ने कुर्क किया है। बता दें कि पुलिस ने जालसाज की सम्पत्ति कुर्क की है। उस पर पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित है।

इस सम्बन्ध में एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक,शाइन सिटी के निदेशक राशिद नसीम की डालीबाग स्थित संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है। जालसाज के खिलाफ सैकड़ों की तादाद में धोखाधड़ी के मुकदमें दर्ज हैं। जनता से ठगी करने के बाद राशिद नसीम फरार हो चुकार था।

बता दें कि साल 2019 में उसे नेपाल से पकड़ा गया था लेकिन जमानत मिलने के बाद वह दुबई भाग गया। इसके बाद उसे जालसाज आरोपी की आंख में धूल झोंक रहा है। हालांकि ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) भी इस मामले की तफ्तीश कर रही है। बता दे कि जालसाज अपने भाई आसिफ नसीम के संग प्लॉट, मकान, हीरा, सोना और रुपये दोगुना करने का प्रलोभन देते थे।

यह दोनों प्रयागराज जनपद के करैली जीटीबी कॉलोनी के रहने वाले हैं। कंपनी के खिलाफ दर्ज मुकदमों में आसिफ नसीम समेत अब 58 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। राशिद की सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई ईओडब्ल्यू की ओर शुरू कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: शाइन सिटी घोटाले के मामले में पकडे़ गए दो और जालसाज

ताजा समाचार