बरेली: जानिए बाढ़ नियंत्रण को लेकर कैसी है प्रशासन की तैयारी

बरेली: जानिए बाढ़ नियंत्रण को लेकर कैसी है प्रशासन की तैयारी

बरेली, अमृत विचार। मानसून सक्रिय होने से पहले जिले में बाढ़ की रोकथाम के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। पिछली बार रामगंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण आई बाढ़ आपदा से निपटने के लिए इस बार बाढ़ राहत योजना तैयार कर ली गई है। जलस्तर बढ़ने पर नदी के किनारे ग्रामों को चिह्नित …

बरेली, अमृत विचार। मानसून सक्रिय होने से पहले जिले में बाढ़ की रोकथाम के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। पिछली बार रामगंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण आई बाढ़ आपदा से निपटने के लिए इस बार बाढ़ राहत योजना तैयार कर ली गई है। जलस्तर बढ़ने पर नदी के किनारे ग्रामों को चिह्नित कर बाढ़ रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं।

बाढ़ की स्थिति में रामगंगा नदी से तहसील तहत 73 गांव प्रभावित होते हैं। इन गांवों का कृषि क्षेत्रफल भी बुरी तरह प्रभावित होता है। इस बार राहत योजना के अनुसार रामगंगा नदी के बढ़ते जल स्तर पर 24 घंटे निगरानी के लिए जल स्तर मापक यंत्र सुचारू कर दिया गया है। बाढ़ चौकियां तैयार करा दी गई हैं।

एडीएम (वि/रा) संतोष बहादुर सिंह ने बाढ़ नियंत्रण तैयारियों को लेकर अमृत विचार से बताया कि बाढ़ स्टेयरिंग कमिटी की मीटिंग जो डीएम की अध्यक्षता में होती है 20 मई को हो चुकी है।

जिसमें राजस्व, पुलिस, सिंचाई, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, खाद्य एवं रशद आपूर्ति विभाग, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य संबंधित विभाग को इसके सम्बन्ध में अवगत करा दिया गया था और सभी ने अपनी-अपनी कार्य योजनाएं प्रस्तुत भी कर दी हैं।

जनपद में 49 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, जो विशेषकर मीरगंज, आंवला, फरीदपुर, नवाबगंज और बहेड़ी में हैं। राशन किट की भी पर्याप्त तैयारियां हैं।

वीडियो में देखिए, बाढ़ नियंत्रण तैयारियों को लेकर एडीएम (वि/रा) संतोष बहादुर सिंह ने और क्या कहा 

ये भी पढ़ें : बरेली: संजय नगर की सड़क अधूरी छोड़ ठेकेदार फरार, व्यापारी परेशान