Chocolate Face Mask से अपने चेहरे के ग्लो को रखे बरकरार, जानें घर पर फेस मास्क बनाने का तरीका

डेली रूटीन के चलते हम अपनी ब्यूटी की सही से केयर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप अपने वीक ऑफ पर या फिर मौका मिलते ही Chocolate Face Mask का उपयोग कर सकते हैं। यह चॉकलेट का बना फेस मास्क केवल आपके मूड को अच्छा बनाने के साथ स्किन को भी ग्लोईंग और बेदाग …
डेली रूटीन के चलते हम अपनी ब्यूटी की सही से केयर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप अपने वीक ऑफ पर या फिर मौका मिलते ही Chocolate Face Mask का उपयोग कर सकते हैं। यह चॉकलेट का बना फेस मास्क केवल आपके मूड को अच्छा बनाने के साथ स्किन को भी ग्लोईंग और बेदाग बनाएं रखने में मदद करता है।
अगर आप भी मानसून के मौसम में अपनी स्किन ती एक्स्ट्रा केयर देना चाहती हैं तो चॉकलेट के अलग-अलग प्रकार के मास्क Chocolate Face Mask का प्रयोग कर सकती हैं। चॉकलेट के इन अलग अलग मास्क को आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं और अपने फेस को खूबसूरत बना सकते हैं।
चॉकलेट और फ्रूट का फेस मास्क
चॉकलेट और केले का फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको चॉकलेट, केला, स्ट्रॉबेरी और तरबूज चाहिए होगा। इन सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर के मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। इस फेस मास्क का उपयोग सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने स्कीन को ग्लोइंग बना सकते हैं।
कॉफी पाउडर और दही का फेस मास्क
कॉफी पाउडर और दही का फेस मास्क बनाने के लिए कोको पाउडर, कॉफी पाउडर, दही, और नारियल का दूध लें। इन सभी को अच्छे से मिला लें। अब इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर 20 मिनट के बाद पानी से इसे साफ कर लें। सप्ताह में एक बार इस मास्क को आप लगा सकते हैं। चमकता फेस मिलेगा।
कोको पाउडर और शहद का फेस मास्क
कोको पाउडर और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए कोको पाउडर, शहद और ब्राउन शुगर को एक साथ मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने तक इसे छोड़ दें। अब इसे पील कर के आसानी से निकाल लें। अब चेहरे की मसाज करते हुए पानी से फेस को धो लें। इस मास्क के उपयोग से डेड स्किन निकालने में मदद मिलेगी।
पढ़ें-Cooking Tips: घर पर बनाएं रेस्तंरा जैसा मसाला लच्छा पराठा, जानें रेसिपी