अयोध्या: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में देखे गए 1447 मरीज, पेट व चर्म रोग के मिले सर्वाधिक केस

अयोध्या: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में देखे गए 1447 मरीज, पेट व चर्म रोग के मिले सर्वाधिक केस

अयोध्या। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में कुल 1447 मरीज देखे गए, जिनमें पेट और चर्म रोग के सर्वाधिक मरीज पाए गए। सीएमओ डा अजय राजा और अन्य अधिकारियों ने मेलों का जायजा लिया। जनपद अयोध्या की सभी पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में चिकित्सक …

अयोध्या। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में कुल 1447 मरीज देखे गए, जिनमें पेट और चर्म रोग के सर्वाधिक मरीज पाए गए। सीएमओ डा अजय राजा और अन्य अधिकारियों ने मेलों का जायजा लिया।

जनपद अयोध्या की सभी पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा इलाज एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हासिल करने आए लोगों का ईलाज किया गया। मेले में पुरुष 595, महिला 622, और 230 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 42 आयुष्मान कार्ड बने और हेल्प डेस्क पर स्क्रीन हुए मरीजों की संख्या 321 रही।

कोविड टेस्ट 178 किए गए कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया। मेले में लिवर के 27,बुखार के 49, सांस के 48, पेट के 115,शुगर के 87,चर्म रोग के 129 मरीज पाए गए। एक टीबी का संदिग्ध रोगी भी मिला। एनीमिया के 28, उच्च रक्तचाप के 25 मरीज चिन्हित किए गए। दो बच्चे कुपोषित के रुप में चिन्हित किए गए।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : बिजली कटौती से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में खलल, मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी