अयोध्या: अमन की दुआओं के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

अयोध्या। रविवार को जिले भर में ईद-उल-अजहा का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न मस्जिदों में बेहद अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जा रही है। इस अवसर पर लोगों ने मुल्क में अमन-चैन की लिए दुआएं की। गंगा – जमुनी तहजीब की नगरी में सभी समुदायों के लोगों ने …
अयोध्या। रविवार को जिले भर में ईद-उल-अजहा का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न मस्जिदों में बेहद अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जा रही है। इस अवसर पर लोगों ने मुल्क में अमन-चैन की लिए दुआएं की। गंगा – जमुनी तहजीब की नगरी में सभी समुदायों के लोगों ने एक दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी। डीएम नितिश कुमार और एसएसपी प्रशांत वर्मा फोर्स के साथ जिले के भ्रमण पर रहे।
सिविल लाइन स्थित ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए सुबह से ही लोग पहुंच गए। शासन के निर्देश को अमल में लाते हुए यहां पहली बार तीन जमात में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने अमन-चैन के लिए बारगाहे ईलाही में दुआएं की। उलेमाओं की अपील पर ईदगाह परिसर में ही लोगों ने नमाज अदा की। वहीं शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी गई।
कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं हुई। शिया समुदाय के लोगों ने भी निर्धारित समय के अनुसार ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के साथ ही कुर्बानी का दौर भी शुरू हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाली कुर्बानी के दौरान लोग अपनी अपनी क्षमता के अनुसार खुदा की राह में कुर्बानी पेश कर रहे हैं। पर्व को देखते हुए जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।खुद डीएम नितिश कुमार और एसएसपी प्रशांत वर्मा फोर्स के साथ जिले के भ्रमण पर हैं। सभी मस्जिदों के आसपास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अच्छी बात यह है कि सभी समुदायों के लोगों ने पर्व की बधाईयाँ देकर गंगा जमुनी तहजीब को और मजबूत किया है। सोशल मीडिया पर भी मुबारकबाद का सिलसिला जारी है।
पढ़ें-बरेली: मस्जिदों में उत्साहपूर्वक अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज़