अनुपम खेर ने दर्शन कुमार के साथ शेयर की वर्कआउट फोटो, कैप्शन में लिखा यह

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म कागज 2 के को- स्टार दर्शन कुमार के साथ वर्कआउट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्टर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने आगामी प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर ने अपनी आने …
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म कागज 2 के को- स्टार दर्शन कुमार के साथ वर्कआउट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
एक्टर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने आगामी प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म कागज 2 को को-स्टार दर्शन कुमार के साथ वर्कआउट सेशन की मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है।इस तस्वीर को अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर और दर्शन कुमार रौड़ पर अपनी फॉरआर्म्स रखकर पोज देते हुए अपने फैंस को फिटनेस गोल देते हुए नजर आ रहे हैं।
अनुपम खेर ने इस मोनोक्रोम तस्वीर को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर लिखा, शांत दिमाग आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास लाता है वर्कआउट। मेरे दोस्त, सह कलाकार और जिम पार्टनर दर्शन कुमार के साथ वर्कआउट।
पढ़ें-21 साल की सिनी शेट्टी ने Miss India 2022 का क्राउन किया अपने नाम, हाजिरजवाबी से जीता जजों का दिल