मणिपुर भूस्खलन : मृतक संख्या बढ़कर हुई 29, बारिश से हुआ बचाव अभियान प्रभावित

मणिपुर भूस्खलन : मृतक संख्या बढ़कर हुई 29, बारिश से हुआ बचाव अभियान प्रभावित

इंफाल। मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 29 हो गई। शनिवार को मलबे से आठ और शव निकाले गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में बुधवार रात हुई भूस्खलन की घटना में 34 …

इंफाल। मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 29 हो गई। शनिवार को मलबे से आठ और शव निकाले गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में बुधवार रात हुई भूस्खलन की घटना में 34 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि खबरा मौसम के कारण बचाव अभियान प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि दिन के दौरान मलबे से आठ शव निकाले गए, जिनमें प्रादेशिक सेना के पांच जवान और निर्माण कंपनी का एक कर्मचारी शामिल है।

उन्होंने बताया कि दो शवों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के चार बजे बचाव अभियान शुरू किया गया है। हालांकि, सुबह से ही जारी बारिश के कारण अभियान प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि दो निर्माण कंपनियों के 14 कर्मचारियों, पांच ग्रामीणों और तीन रेलवे कर्मियों समेत कुल 34 लोग लापता हैं। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने भूस्खलन का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘टुपुल के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में हालात अब भी गंभीर हैं। सुबह बारिश होने के कारण हमें मौसम खराब रहने की आशंका है।’’

अधिकरियों ने बताया कि भूस्खलन के मलबे से इजाई नदी अवरुद्ध हो गयी है, जिससे बांध की तरह पानी भर गया है और आसपास के लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है। मलबे को हटाने और नदी के पानी के प्रवाह के लिए मशीनें लगाई जा रही हैं। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने गुवाहाटी में बताया कि घटनास्थल पर सेना, असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दल तलाश अभियान जारी रखे हुए हैं।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वॉल रडार का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है और सहायता के लिए एक खोजी कुत्ते को तैनात किया जा रहा है।’’ प्रवक्ता के मुताबिक, एक जूनियर कमीशंड अधिकारी सहित 14 जवानों के शव भारतीय वायुसेना के दो विमानों और सेना के एक हेलीकॉप्टर से उनके गृहनगर भेजे गए हैं। एक जवान का शव सड़क मार्ग से मणिपुर के कांगपोकपी जिले में भेजा गया है।

ये भी पढ़े – राउत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई द्वेष की भावना से प्रेरित: प्रियंका गांधी

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री