‘Ek Villain Returns’ का ट्रेलर रिलीज, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर का दिखा भरपूर एक्शन

‘Ek Villain Returns’ का ट्रेलर रिलीज, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर का दिखा भरपूर एक्शन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अर्जुन ने इस ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

अर्जुन ने इस ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘विलेन की दुनिया में आपका स्वागत है। ‘ ट्रेलर को टी-सीरीज के ऑफिशियल चैनल पर भी रिलीज किया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत में यह बताया गया है कि तकरीबन 8 साल बाद विलेन लौटकर आ गया है। और इस बार वह उन लड़कियों को निशाना बना रहा है जो एक तरफा प्यार करती हैं।

इस बार यह विलेन एक नए अंदाज में देखने को मिलेगा, क्योंकि यह दिल टूटे आशिकों का मसीहा बनने आया है। ट्रेलर को देखकर यह लग रहा है कि इस कहानी में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं।

वहीं, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी सस्पेंसफुल किरदार में नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि मोहित सूरी के निर्दशन में बन रही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें-रणबीर कपूर की फिल्म ”शमशेरा” सिनेमाघरों में 22 जुलाई को होगी रिलीज

ताजा समाचार

दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री
रायबरेली: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
रामपुर: सिपाही ने खुद को सरकारी राइफल से मारी गोली, मौत...टांडा कोतवाली में था तैनात
लखनऊ: त्योहारों पर सीएम योगी का सख्त निर्देश, कहा- परंपरा के विरुद्ध न हो कोई कार्य
धोखाधड़ी का खेल : जीएनएम की नौकरी का झांसा देकर ऐंठे 12 लाख, आयोग में सेटिंग बताकर पीड़ित को था फंसाया
Jagrana Murder Case : गाली देने पर विधि छात्र ने की थी वृद्धा की ईंट व रॉड से पीटकर हत्या