इमरजेंसी याद कर आज भी डर की झलक आ जाती है: गुलाबो देवी

इमरजेंसी याद कर आज भी डर की झलक आ जाती है: गुलाबो देवी

अयोध्या। भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल को 47 वर्ष पूरे होने पर सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपातकाल का विरोध करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान पुलिस की बर्बरता व तानाशाही को …

अयोध्या। भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल को 47 वर्ष पूरे होने पर सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपातकाल का विरोध करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान पुलिस की बर्बरता व तानाशाही को याद करने के बाद आज भी लोगों के मन में डर की झलक आ जाती है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को फिर से स्थापित करने व तानाशाही मानसिकता को हराने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करना गौरवपूर्ण क्षण है। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानी सांसद लल्लू सिंह, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, आदित्य नारायण मिश्रा व कमलाशंकर पाण्डेय को अंगवस्त्र भेंट करके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने यातनाओं को सहते हुए सरकार के आपातकाल लागू करने के निर्णय का विरोध किया। पूर्व मंत्री अनिल तिवारी ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले इतिहास के रूप में दर्ज है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार का तानाशाही रवैया आज भी लोगों के जेहन में है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि आपातकाल में उठने हर आवाज को सरकार बर्बरता पूर्वक दबाने का प्रयास करती थी। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, राघवेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्दर कोरी, डॉॅ. राकेश मणि त्रिपाठी, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह आकाश मणि त्रिपाठी, आशा गौड़ रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में महानगर व जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें:-राज्यमंत्री गुलाबो देवी ने BJP सरकार के 4.5 वर्ष पूरे होने पर की प्रेस वार्ता, कही ये बात

ताजा समाचार

Lucknow News : व्यापारी के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV footage के आधार पर मुख्य आरोपी पकड़ा गया
Lucknow News : विभागीय अधिकारियों पर परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा जेई, ढाई घंटे की मान मनौव्वल के बाद पुलिस ने नीचे उतारा
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, दो सुरक्षाकर्मी घायल
राष्ट्रीय स्तर के पहलवान से गैंगस्टर बने मंजीत दलाल दिल्ली के सिंघु बॉर्डर से गिरफ्तार 
Kanpur में महिला का मोबाइल हैक कर उड़ाए 60 हजार: आरोपियों ने PNG गैस कनेक्शन दिलाने के बहाने की ठगी, जानिए मामला
Kanpur: तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, गोदाम में वेल्डिंग करते समय हुआ हादसा