सितारगंज की सेंट्रल जेल में शिफ्ट हुए हल्द्वानी उपकारागार के 63 कैदी

सितारगंज की सेंट्रल जेल में शिफ्ट हुए हल्द्वानी उपकारागार के 63 कैदी

हल्द्वानी, अमृत विचार। करीब 750 क्षमता वाले हल्द्वानी उपकारागार से 63 सजायाफ्ता कैदियों को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। जेल में कैदी व बंदियों की संख्या अब भी 1500 के पार है, जो क्षमता से दोगुना अधिक है। कोरोना की पहली लहर में 40 से अधिक कैदियों को हरिद्वार जेल में शिफ्ट किया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। करीब 750 क्षमता वाले हल्द्वानी उपकारागार से 63 सजायाफ्ता कैदियों को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। जेल में कैदी व बंदियों की संख्या अब भी 1500 के पार है, जो क्षमता से दोगुना अधिक है। कोरोना की पहली लहर में 40 से अधिक कैदियों को हरिद्वार जेल में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद शिफ्ट की प्रक्रिया अटक गई थी।

बताते चलें कि सजायाफ्ता 65 कैदियों को सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के लिए जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने आइजी को पत्र लिखा था। आदेश मिलने के बाद बुधवार को जेल से 65 कैदियों को सितारगंज की सेंट्रल जेल में भेज दिया है। शिफ्ट हुए कैदियों में हत्या, डकैती, लूट व धोखाधड़ी के आरोपी शामिल हैं।

जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि महिलाओं की बैरक सबसे सुरक्षित है। उपकारागार में महिला कैदियों की संख्या 50 है। महिलाओं को उपकारागार में सिलाई व डिलाइनिंग कोर्स सिखाए जा रहे हैं।