अयोध्या: महापौर ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत घर-घर दी दस्तक, लक्ष्मणघाट वार्ड में परखी जनसमस्याएं

अयोध्या: महापौर ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत घर-घर दी दस्तक, लक्ष्मणघाट वार्ड में परखी जनसमस्याएं

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या को स्वच्छ रखने व सुंदर बनाने की कवायद जोर शोर से चल रही है। शनिवार को महापौर ऋषिकेष उपाध्याय ने घोषणा कर दी की राम की पैड़ी और सरयू तट की विशेष सफाई व्यवस्था के लिए फार्मूला तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद यहां का नजारा और भी भव्य और …

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या को स्वच्छ रखने व सुंदर बनाने की कवायद जोर शोर से चल रही है। शनिवार को महापौर ऋषिकेष उपाध्याय ने घोषणा कर दी की राम की पैड़ी और सरयू तट की विशेष सफाई व्यवस्था के लिए फार्मूला तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद यहां का नजारा और भी भव्य और आलौकिक हो जाएगा।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महापौर रिषिकेश उपाध्याय ने तुलसी राजकीय बालिका इंटर कालेज शक्ति केंद्र के चार बूथों के मतदाताओं व लाभार्थियों से संपर्क किया। सभी से पार्टी के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने गरीब कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। स्वर्गद्वार वार्ड के भ्रमण के दौरान काले राम मंदिर, गोरे राम मंदिर, हनुमत सदन, हनुमत निवास का भ्रमण किया।

महापौर ने पार्टी के लिए संतों का आशीर्वाद लिया। कहा कि आयुष्मान भारत व उज्जवला योजना गरीब के लाभदायक साबित हो रही है। कहा प्रधानमंत्री आवास योजना, जन औषधि केंद्र के लाभ बताएं। इससे पहले लक्ष्मण घाट वार्ड का महापौर ने भ्रमणकर क्षेत्रवासियों से संपर्क किया। निर्माण कार्य को देखा। क्षेत्र की गायत्री देवी ने जलापूर्ति की शिकायत की।

महापौर ने जल निगम अधिकारियों काे समस्या के हल को निर्देशित किया। महापौर ने वार्ड की सफाई कर रहे कर्मियों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। स्वच्छ अयोध्या, सुंदर अयोध्या बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सरयू घाट और राम पैड़ी क्षेत्रों के लिए विशेष सफाई व्यवस्था को गति देने को कहा।

कहा कि इसके लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाए। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक लाल मिश्रा व शक्ति केंद्र प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय रहे। नागेश्वर नाथ मंदिर की नियमित साफ-सफाई करने को कहा। बताया कि इससे श्रद्धालुओं को सहुलियत होगी। महापौर ने पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बांके मणि त्रिपाठी के आवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा।

पढ़ें-अयोध्या: भाजपा ने 80 कार्यकर्ताओं को सौंपी बूथ मजबूत करने की जिम्मेदारी