बंगाल: हावड़ा जाने की कोशिश में BJP प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार गिरफ्तार

बंगाल: हावड़ा जाने की कोशिश में BJP प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार गिरफ्तार

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने शनिवार को तब गिरफ्तार कर लिया जब वह हिंसाग्रस्त हावड़ा जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर के बालुरघाट से सांसद मजूमदार को विद्यासागर सेतु पर स्थित एक टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार …

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने शनिवार को तब गिरफ्तार कर लिया जब वह हिंसाग्रस्त हावड़ा जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर के बालुरघाट से सांसद मजूमदार को विद्यासागर सेतु पर स्थित एक टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हावड़ा में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है जहां मजूमदार प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। उनके दौरे से कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो सकती थी। एहतियात के तौर पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।’’ भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को हावड़ा के कुछ हिस्सों में हिंसा हुई थी।

इसे भी पढ़ें- हावड़ा में आज फिर भड़की हिंसा की आग, इंटरनेट सेवा बंद, शहर में लगा कर्फ्यू, ‍BJP पर लगे गंभीर आरोप

ताजा समाचार