हल्द्वानी: डीआईजी ने 100 उप निरीक्षकों और 545 कांस्टेबलों को किया इधर से उधर

हल्द्वानी, अमृत विचार। लंबे समय के बाद कुमाऊं में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के ताबड़तोड़ तबादले हुए हैं। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कुल 545 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के साथ 100 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसमें एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत और काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नाम भी शामिल हैं। दोनों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लंबे समय के बाद कुमाऊं में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के ताबड़तोड़ तबादले हुए हैं। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कुल 545 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के साथ 100 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसमें एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत और काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नाम भी शामिल हैं। दोनों का अल्मोड़ा तबादला किया गया है।
नैनीताल जिले से जाने और आने वालों में उपनिरीक्षकों में अनीश अहमद को अल्मोड़ा से नैनीताल, त्रिभुवन जोशी चम्पावत से नैनीताल, देवेंद्र सिंह राणा अल्मोड़ा से नैनीताल, भूपेंद्र सिंह मेहता अल्मोड़ा से नैनीताल, वंदना चौहान बागेश्वर से नैनीताल, अनिल कुमार पिथौरागढ़ से नैनीताल, अविनाश कुमार मौर्य बागेश्वर से नैनीताल, सुरेश कुमार कम्बोज पिथौरागढ़ से नैनीताल भेजे गए हैं।
सुरभि राणा अल्मोड़ा से नैनीताल, सौमेंद्र सिंह पिथौरागढ़ से नैनीताल, हरिराम अल्मोड़ा से नैनीताल, अरुण सिंह पिथौरागढ़ से नैनीताल, श्याम सिंह बोरा अल्मोड़ा से नैनीताल, सुनील गोस्वामी अल्मोड़ा से नैनीताल, रिंकी अल्मोड़ा से नैनीताल, निधि शर्मा अल्मोड़ा से नैनीताल, मनीषा सिंह पिथौरागढ़ से नैनीताल, मीनू पिथौरागढ़ से नैनीताल, मंदाकिनी चम्पावत से नैनीताल, रेनू पिथौरागढ़ से नैनीताल, जसवीर सिंह पिथौरागढ़ से नैनीताल, प्रमोद पाठक नैनीताल से अल्मोड़ा स्थानांतरित हुए हैं।
संजय सिंह बृजवाल नैनीताल से बागेश्वर, राजेश कुमार मिश्रा नैनीताल से पिथौरागढ़, मनोज कुमार नैनीताल से पिथौरागढ़, अनिल आर्या नैनीताल से पिथौरागढ़, भगवान सिंह महर नैनीताल से अल्मोड़ा, हरीश सिंह नैनीताल से पिथौरागढ़, मनोज कुमार नैनीताल से पिथौरागढ़, कश्मीर सिंह नैनीताल से पिथौरागढ़, भुवन चंद्र मासीवास नैनीताल से पिथौरागढ़, मुनव्वर हुसैन नैनीताल से पिथौरागढ़, नंदन सिंह रावत नैनीताल से अल्मोड़ा, महेश चंद्र जोशी नैनीताल से पिथौरागढ़, नितिन बहुगुणा नैनीताल से बागेश्वर, सोनू बाफिला नैनीताल से अल्मोड़ा व हरीश पुरी नैनीताल से पिथौरागढ़ भेजे गए हैं।