घर में रखे अनाज को घुन से बचाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

घर में रखे अनाज को घुन से बचाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

किसान बहुत मेहनत से अनाज को उगाता हैं। और बहुत केयर भी करता हैं मगर कभी कभी के अनाजों में घुन, कीड़े लग जाते हैं। यह किसानों के लिए एक बड़ी समस्या है। बतादें कि बारिश, मानसून और गर्मी से आनाज में सीम जाता हैं। जिस कराण आनाजों में घुन लग जाता हैं। किसान केवल …

किसान बहुत मेहनत से अनाज को उगाता हैं। और बहुत केयर भी करता हैं मगर कभी कभी के अनाजों में घुन, कीड़े लग जाते हैं। यह किसानों के लिए एक बड़ी समस्या है। बतादें कि बारिश, मानसून और गर्मी से आनाज में सीम जाता हैं। जिस कराण आनाजों में घुन लग जाता हैं। किसान केवल कृषि पर निर्भर हैं, उन्हें लंबे समय तक अनाज का भंडारण करना पड़ता है, लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि धान-गेहूं में भूसी बस जाती है, जिससे अनाज खराब होने लगता है।

अनाज को घुन और कीड़ों से बचाने के लिए अक्सर कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है। जिससे अनाज का भंडारण अधिक समय तक खाराब नहीं हो पाता मगर दवा डलें अनाज का सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घुन को अनाज में जाने से रोक सकते हैं।

जानें क्यों लगते हैं अनाज में घुन

जब अनाज को डेहरी में रखा जाता है, तो अक्सर ढक्कन ठीक से बंद नहीं होने के कारण, या फिर गीले हाथों से छुने के कारण अनाज में नमी बन जाती है, जिस कारण आनाज में घुन पनपने लगते है। घुन आनाज को खा कर दाने को अंदर से खोखला कर देते है और ऐसे अनाज का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

आनाज को घुन- कीड़ों से बचाने के लिए करें यह उपाय

  • गेहूं-चावल को घुन और कीड़ों से बचाने के लिए अनाज में सूखे पुदीने की पत्तियां या नीम की सूखी पत्तियां डालकर उसमें डाल दें, ताकि आपका अनाज घुन से सुरक्षित रहे।
  • अनाज को कीड़ों और कीड़ों से सुरक्षित रखने के लिए आप गेहूं-चावल में करेले के सूखे छिलके मिला सकते हैं।
  • दालों के लिए भी दाल के डिब्बे में नीम के पत्ते डाल दें, इससे दालों से कीट दूर रहेंगे।
  • घुन और कीड़ों को दूर रखने के लिए दाल में हल्दी मिलाएं।
  • अगर आप दाल को ज्यादा देर तक स्टोर करना चाहते हैं तो दालों पर सरसों का तेल लगाकर धूप में सुखाकर एक डिब्बे में रख लें। इससे कीड़े नही लगते हैं।
  • आनाज रखने वाले डेहरी को समय समय पर साफ साफ कर के धुप दिखाते रहें जिससे सीमाहट कम हो जाये और साथ ही साथ आनाज भी साफ बना रहे।
  • अनाज को स्टोर करने से पहले उसे अनाज को अच्छी तरह धूप में सुखा लें।
  • भंडारण की जगह पर नमी को जमा न होने दें, क्योंकि नमी जमा होने से अनाज खराब होने का खतरा रहता है और कीड़े लगने लगते हैं।

पढ़ें-घर में लगाये Magical Flowers, रिश्तों में आएगी नजदीकियां, जानें इन फूलों के नाम